विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल और दिमाग खोल देंगीं ये शॉर्ट फिल्में... महज कुछ मिनटों में मिलेगा पूरी फिल्म का मजा

Published: Wed, 14 Oct 2026 05:08 PM (IST)

जिस तरह से बड़े पर्दे पर 2-3 घंटे की फिल्मों की चर्चा खूब की जाती है, उसी आधार पर शॉर्ट फिल्म का जलवा ओटीटी पर बरकरार रहता है।

ओटीटी की टॉप शॉर्ट फिल्में (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

ओटीटी की टॉप शॉर्ट फिल्में (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

HighLights

  1. ये शॉर्ट फिल्में ओटीटी पर हैं मस्ट वॉच

  2. छोटी कहानी वाले थ्रिलर का बड़ा प्रभाव

  3. इन प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं दमदार मूवीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोरंजन जगत की कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जिनका प्रभाव सिनेप्रेमियों पर पड़ने के लिए 2-3 घंटों की जरूरत नहीं पड़ती है, बल्कि कुछ ही मिनट ही चाहिए होते हैं। कम समय में ऐसी फिल्में दर्शकों के दिलों और दिमाग पर गहरी छाप छोड़ जाती है। इस तरह की मूवीज को सिनेमा की दुनिया में शॉर्ट फिल्म्स यानी लघु फिल्मों के नाम से जाना जाता है।

शॉर्ट फिल्म की खासियत मनोरंजन के साथ-साथ समाज की सच्चाइयों, मानवीय भावनाओं, रिश्तों और जिंदगी के अनछुए पहलुओं को प्रभावशाली तरीके से पेश करना रहता है। इसी आधार पर आज हम कम समय में दमदार स्टोरी कॉन्सेप्ट दर्शानी वाली भारत की टॉप शॉर्ट फिल्म्स की अहम जानकारी लेकर आए हैं, जिन्हें अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। 

देवी (Devi)

इस लिस्ट में पहला नाम अभिनेत्री काजोल और श्रुति हासन स्टारर शॉर्ट फिल्म देवी का शामिल होता है। जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेटफॉर्म पर आसानी से देखा जा सकता है। साल 2020 में रिलीज होने वाली इस शॉर्ट फिल्म का निर्देशन प्रियंका बनर्जी ने किया है। 13 मिनट देवी शॉर्ट फिल्म 9 अलग-अलग उम्र, धर्म, वर्ग और पृष्ठभूमि की महिलाओं की कहानी है, जो यौन हिंसा और बलात्कार की शिकार रह चुकी हैं और अपनी जिंदगी की नई शुरूआत कैसे करती हैं। 

यह भी पढ़ें- Upcoming Releases: नवरात्र में लगेगा मनोरंजन का मेला, थिएटर्स में फिल्मों का 'प्रहार', OTT पर एंटरटेनमेंट की बाढ़

bestshortmoviesonott (1)

चटनी (Chutney) 

16 मिनट 50 सेकेंड की चटनी शॉर्ट फिल्म को यूट्यूब और प्राइम वीडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म आसानी से देखा जा सकता है। इस शॉर्ट फिल्म की कहानी दिल्ली-एनसीआर की एक सीधी-साधी महिला के पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की पोल खुलने के इर्द-गिर्द घूमती है। 2016 में चटनी का डायरेक्शन ज्योती कपूर दास ने किया है। 

bestshortmoviesonott (2)

तांडवा (Taandav)

लिस्ट में अगला नंबर दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी स्टारर शॉर्ट फिल्म तांडव का आता है, जो यूट्यूब पर मौजूद है। 2016 में रिलीज होने वाली 11 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म में दिखाया गया है कि एक पुलिस कॉन्स्टेबल अपनी नौकरी के साथ-साथ किन-किन समस्याओं के तनाव से गुजरता है और कैसे अपने सब्र का बांध तोड़ देता है। 

bestshortmoviesonott (4)

इंटीरियर कैफे नाइट (Interior Cafe Night)

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह स्टारर 13 मिनट की शॉर्ट फिल्म इंटीरियर कैफे नाइट का नाम इस सूची से कैसे बाहर रखा जा सकता है। निर्देशक अधिराज बोस की ये लघु फिल्म प्यार, यादों और समय के साथ हुए बदलाव की एक इमोशनल स्टोरी दिखाती है और ये मूवी यूट्यूब पर मौजूद है। आपको बता दें कि इंटीरियर कैफे नाइट को दुनियाभर के 22 फिल्म फेस्टिवल्स में प्रदर्शित किया गया था, जिनमें से इसने 6 प्रमुख फिल्म समारोह में इसने जीत का परचम लहराया था।

bestshortmoviesonott (5)

जूस (Juice)

दिल्ली क्राइम जैसी कल्ट वेब सीरीज के लिए मशहूर अभिनेत्री शेफाली शाह की शॉर्ट फिल्म जूस भी इस सूची में मौजूद है। 2017 में रिलीज होने वाली इस लघु फिल्म की कहानी मिडिल क्लास फैमिली की शाम की बैठक की चर्चा पर आधारित है कि उनका जीवन कैसे गुजरता है। 14 मिनट 40 सेकेंड वाली जूस अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर देखने को मिलेगी। 

bestshortmoviesonott (3)

इसके अलावा भारतीय सिनेमा की अन्य रोचक कहानी वाली शॉर्ट फिल्मों में अंकुल, द गेस्ट, इलायची, द स्कूल बैग और अहिल्या के नाम शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें- दृश्यम 3 से भी ज्यादा 'घुमावदार' निकली OTT की नई सस्पेंस थ्रिलर, IMDb ने भी दी है 7.5 की टॉप रेटिंग