विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT पर हिट, रेटिंग में अव्वल; मेडिकल ड्रामा की हुकूमत, एक सीरीज को मिले 25 एमी नॉमिनेशन

Published: Sun, 26 Jul 2026 04:30 PM (IST)

Medical Drama On OTT: पिछले कुछ समय से मेडिकल ड्रामा ने ओटीटी पर कब्जा कर लिया है। लेटेस्ट सीरीज ने दुनियाभर में जगह बनाई है।

ओटीटी पर सुपरहिट हुई मेडिकल ड्रामा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

ओटीटी पर सुपरहिट हुई मेडिकल ड्रामा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 25 एमी नॉमिनेशंस पाने वाली सीरीज ओटीटी पर हिट

  2. IMDB से इन मेडिकल ड्रामा को मिली हैं धांसू रेटिंग

  3. 'हॉस्पिटल प्लेलिस्ट' दोस्तों के म्यूजिकल बैंड पर आधारित

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर अब मेडिकल ड्रामा से जुड़े कंटेंट पिछले कुछ सालों में बढ़े हैं। भारत समेत दुनियाभर में मेडिकल से जुड़ीं सीरीज बन रही हैं और दिलचस्प बात यह है कि लोग इन्हें पसंद भी कर रहे हैं।

पिछले कुछ सालों में एक से बढ़कर एक मेडिकल ड्रामा आए जिनकी कहानियों ने दर्शकों का दिल छुआ, ओटीटी पर सुपरहिट हुईं और रेटिंग में सब पर भारी पड़ गईं। इसी साल रिलीज हुई एक मेडिकल बेस्ड वेब सीरीज को एक-दो नहीं बल्कि 25 एमी नॉमिनेशंस मिले। 

चलिए आपको बताते हैं कि अब तक कौन-कौन से मेडिकल ड्रामा ने ओटीटी पर धमाल मचाया है...

द पिट (The Pitt)

इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई द पिट की कहानी हेल्थकेयर सिस्टम और अस्पतालों के इमरजेंसी रूम के अंदर के संघर्षों को बयां करता है। इस सीरीज को एमी में 25 नॉमिनेशंस मिले हैं।

OTT- Jio Hotstar

IMDb रेटिंग- 8.9

The Pitt

द गुड डॉक्टर (The Good Doctor)

कहानी एक ऐसे काबिल सर्जन की है जो ऑटिज्म से पीड़ित है और लोगों से बात नहीं कर पाता है, लेकिन उसका दिमाग बहुत तेज है। ऑटिज्म से पीड़ित होने के चलते लोग उसे जज करते हैं।

OTT- Netflix

IMDb रेटिंग- 8

हॉस्पिटल प्लेलिस्ट (Hospital Playlist)

साउथ इंडियन वेब सीरीज हॉस्पिटल प्लेलिस्ट भी बेस्ट मेडिकल ड्रामा में से एक है। इसकी कहानी पांच दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जो घंटों की कठिन सर्जरी और मानसिक तनाव से उबरने के लिए एक म्यूजिकल बैंड शुरू करने का फैसला करते हैं।

OTT- Netflix

IMDb रेटिंग- 8.7

ट्रांसप्लांट (Transplant)

सीरियाई सीरीज ट्रांसप्लांट की कहानी एक शरणार्थी डॉक्टर की है जो नए देश में जीरो से अपना करियर शुरू करता है। माता-पिता को खोने के बाद वह बहन के साथ नए देश में नए संघर्षों का सामना करना पड़ता है।

OTT- Prime Video

IMDb रेटिंग- 7.9

Transplant

ग्राम चिकित्सालय (Gram Chikitsalay)

TVF की सुपरहिट सीरीज ग्राम चिकित्सालय के दोनों सीजंस हिट रहे हैं। गांवों में चिकित्सालयों के क्या हाल होते हैं, कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती है।

OTT- Prime Video

IMDb रेटिंग- 7.4

मुंबई डायरीज 26/11 (Mumbai Diaries 26/11)

26/11 के मुंबई हमलों के दौरान सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की चुनौतियों के इर्द-गिर्द यह सीरीज घूमती है। यह भी ओटीटी की सबसे हिट सीरीज में से एक रही है।

OTT- Prime Video

IMDb रेटिंग- 8.4

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद OTT पर जमकर ट्रेंड कर रही 10 एपिसोड की सीरीज, एजुकेशन सिस्टम पर कसती है नकेल

यह भी पढ़ें- OTT पर छाई 8 एपिसोड की नई सीरीज, IMDb से मिली है 7.1 रेटिंग; बेस्ट सेलर बुक पर है बेस्ड