विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gram Chikitsalay 2 OTT Release: 'भठकंडी' के लोगों का इलाज करने फिर लौट रहे डॉक्टर प्रभाव, रिलीज डेट आई सामने

Published: Thu, 04 Jun 2026 01:55 PM (GMT+05:30)

Gram Chikitsalay Season 2 OTT Release Date: अमोल पराशर स्टारर वेब सीरीज ग्राम चिकित्सालय का दूसरा सीजन जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाला है।

ग्राम चिकित्सालय की ओटीटी रिलीज डेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

ग्राम चिकित्सालय की ओटीटी रिलीज डेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सपने वर्सेस एव्रीवन और एस्पिरेंट्स के बाद TVF एक और हिट वेब सीरीज का नया सीजन लेकर लौटे हैं। गांव की पंचायत, इंजीनियर-CA के स्टूडेंट्स और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स की जिंदगी के बारे में बताने के बाद 2025 में TVF गांव में स्वास्थ्य के इर्द-गिर्द घूमने वाली सीरीज ग्राम चिकित्सालय (Gram Chikitsalay) लेकर आए।

पिछले साल यह वेब सीरीज काफी पसंद किया गया था। इसमें गांव में चिकित्सालय के हालात और स्वास्थ्य के प्रति लोगों में कम जागरुकता को दिखाया गया था। अब एक साल बाद मेकर्स दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं जिसकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो गई है।

ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 का ऐलान

4 जून 2026 को ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 (Gram Chikitsalay Season 2) की अनाउंसमेंट हुई। सीजन 2 की अनाउंसमेंट के साथ यह भी बता दिया गया है कि यह कब और कहां रिलीज होने वाली है। 

ललितम तिवारी के निर्देशन में बनी सीरीज ग्राम चिकित्सालय की कहानी वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव ने लिखी है। भठकंडी नाम के एक काल्पनिक गांव पर आधारित यह सीरीज ह्यूमर के जरिए देश के गांवों में स्वास्थ्य सेवा की कड़वी सच्चाइयों को सामने लाती है। इस सीरीज में गाँव के लोगों के जुझारूपन, उनका प्यार और उनके अनोखे अंदाज को भी बखूबी दिखाया गया है।

Gram Chikitsalay

ग्राम चिकित्सालय 2 की स्टार कास्ट

ग्राम चिकित्सालय में अमोल पाराशर (डॉक्टर प्रभात), आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर, और गरिमा विक्रांत सिंह फिर से अपने-अपने किरदारों के साथ वापसी कर रहे हैं। इस सीरीज में सरप्राइज पैकेज लेकर भोजपुरी स्टार निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव भी आने वाले हैं। वह मामला लीगल है 2 में भी दिखाई दिए थे। 

यह भी पढ़ें- OTT पर 8 एपिसोड की थ्रिलर का धमाका, 7.5 IMDb रेटिंग वाली सीरीज ने रिलीज होते ही Netflix पर उड़ाया गर्दा

कब रिलीज हो रही है ग्राम चिकित्सालय 2?

यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर 23 जून से स्ट्रीम होने वाली है। सीरीज की कहानी पिछले सीजन में जहां से खत्म हुई थी, वहीं से शुरू होगी। इस बार डॉक्टर प्रभात गांववालों को चिकित्सालय बुलाने के लिए नई तरकीब लेकर आएंगे। 

यह भी पढ़ें- Netflix पर आते ही छाई 6 एपिसोड की Mystery Thriller, टॉप ट्रेंडिंग में OTT सीरीज का दबदबा