विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद OTT पर जमकर ट्रेंड कर रही 10 एपिसोड की सीरीज, एजुकेशन सिस्टम पर कसती है नकेल

Published: Sun, 26 Jul 2026 03:20 PM (GMT+05:30)

शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 8.5 IMDb रेटिंग वाली वेब सीरीज ट्रेंड करने लगी जो एजुकेशन सिस्टम के इर्द-गिर्द घूमती है।

ओटीटी पर मस्ट वॉच है ये सीरीज। फोटो क्रेडिट- एक्स

ओटीटी पर मस्ट वॉच है ये सीरीज। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले के बाद दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट कर रहे थे जिसके बाद शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने इस्तीफा दे दिया।

धर्मेंद्र प्रधान की जगह प्रह्लाद जोशी (Prahlad Joshi) को नया शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। इस बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एजुकेशन सिस्टम के इर्द-गिर्द घूमने वाली वेब सीरीज ट्रेंड करने लगी है। पिछले महीने ही इस सीरीज ने धमाल मचाया था।

एजुकेशन पर बेस्ड सीरीज

अब भारत में एजुकेशन सिस्टम को लेकर हुए प्रोटेस्ट के बाद ओटीटी पर विदेशी सीरीज ने धमाल मचा दिया है। सीरीज में एक शिक्षा मंत्री के एजुकेशन सिस्टम पर नकेल कसने की कहानी है। सोशल मीडिया पर इस सीरीज को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

सीरीज की कहानी है दिलचस्प

यह वेब सीरीज IMDB की टॉप रेटेड थ्रिलर सीरीज में से एक है। 10 एपिसोड, 10 अलग-अलग एजुकेशन सिस्टम से जुड़ी बुराइयों को सुधारने की कहानी बयां करता है। कभी सुधार बच्चों का होता है तो कभी टीचर्स का। नया एजुकेशन मिस्टर नए रूल्स के साथ कैसे एजुकेशन सिस्टम को साफ-सुथरा बनाता है, कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

Teach You A Lesson Series

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है सीरीज

यह सीरीज है 'टीच यू अ लेसन' (Teach You A Lesson)। यह एक साउथ कोरियन सीरीज है जो जून में ही ओटीटी पर रिलीज हुई थी और तभी से खूब पसंद की जा रही है। इन दिनों शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बीच यह सीरीज फिर से ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है। 

क्या है सीरीज की कहानी?

नेटफ्लिक्स पर मौजूद सीरीज की कहानी एजुकेशन सिस्टम में लूपहोल्स पर बनी है। जब स्टूडेंट को सुधारने वाली टीचर को बेरहमी से मार दिया जाता है, तब उसका पिता एजुकेशन मिस्टर बनकर एजुकेशनल राइट्स प्रोटेक्शन ब्यूरो (ERPB) का गठन करता है जो शिकायत मिलने पर स्कूल, स्टूडेंट्स और टीचर्स को वापस ट्रैक पर लाने के लिए कठिन कदम उठाते हैं। 

Teach You A Lesson

इस सीरीज को IMDb की तरफ से 8.5 रेटिंग मिली है। यह नेटफ्लिक्स की सबसे टॉप ट्रेंडिंग सीरीज है। 1 घंटे से भी कम एपिसोड वाली यह थ्रिलर कॉमेडी, क्राइम, सस्पेंस से भरी हुई है।

यह भी पढ़ें- OTT पर छाई 8 एपिसोड की नई सीरीज, IMDb से मिली है 7.1 रेटिंग; बेस्ट सेलर बुक पर है बेस्ड

यह भी पढ़ें- OTT पर सुपर-डुपर हिट निकली 6 एपिसोड की ये साइबर थ्रिलर, IMDb से मिली 7.8 रेटिंग; आएगा दूसरा सीजन?