विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओटीटी पर दिखेगी 'छठी मैया' की महागाथा, सिद्धार्थ मल्होत्रा की The Vvaan कब और कहां होगी स्ट्रीम?

Published: Mon, 02 Nov 2026 03:38 PM (IST)

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म द वन की ओटीटी रिलीज डिटेल्स सामने आ रही है।

द वन ओटीटी डिटेल्स (फोटो क्रेडिट- एक्स)

द वन ओटीटी डिटेल्स (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. बिहार की लोककथा पर बनी द वन

  2. ओटीटी पर कब स्ट्रीम होगी द वन

  3. सिद्धार्थ मल्होत्र और तमन्ना भाटिया की मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में सिनेमा जगत में लोककथाओं से प्रेरित फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। इसी आधार पर बीते 25 सितंबर को सिनेमाघरों में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म द वन को रिलीज किया गया था। 

बिहार की लोककथा और छठी मैया से प्रेरित द वन अब ओटीटी (The Vvaan OTT Release) पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ऑनलाइन ये फिल्म कब और कहां स्ट्रीम की जाएगी। 

ओटीटी पर कब आएगी द वन

लोककथा से प्रेरित होने के बावजूद निर्माता एकता कपूर की द वन को फैंस की तरफ से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था। जिसकी वजह से ये एवरेज फिल्म बनकर रह गई। इस बीच अब द वन की ओटीटी रिलीज की चर्चा तेज हो गई है। ओटीटी नाइट्स इंस्टाग्राम पेज की तरफ से दी गई जानकारी के आधार पर 20 नवंबर को सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ये फिल्म ओटीटी पर एंट्री मारेगी। 

यह भी पढ़ें- बिहार में चप्पल उतारकर The Vvaan देखने गए लोग, थिएटर के बाहर बांटा गया 'ठेकुआ'; इमोशनल हुए दर्शक

thevvaanottrelease (1)

हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। मालूम हो कि थिएटर्स रिलीज से पहले द वन के डिजिटल राइट्स की डील मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) के साथ हो गई थी और फिल्म के प्री क्रेडिट सीन्स में भी डिजिटल पार्टनर के तौर पर प्राइम वीडियो का नाम नजर आया। 

thevvaanottrelease (2)

ऐसे में अगर सिद्धार्थ मल्होत्रा की द वन 20 नवंबर को ओटीटी पर आती है तो वह आपको प्राइम वीडियो पर देखने को मिलेगी। आपने अभी तक इस मूवी को नहीं देखा है तो बस कुछ दिनों के इंतजार के बाद आप ऑनलाइन इसका आनंद ले पाएंगे। 

द वन की कमर्शियल परफॉर्मेंस 

जहां एक तरफ लोक-संस्कृति पर आधारित कांतारा, तुम्बाड और स्त्री 2 जैसी कई फिल्मों ने कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर सफलता का नया इतिहास लिखा, वहीं द वन कहीं न कहीं इस मामले में पीछे छूट गई। आपको बता दें कि इस मूवी का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 70 करोड़ से अधिक रहा और वर्ल्डवाइड इसकी कमाई का आंकड़ा 90 करोड़ के आस-पास पहुंचा। जबकि फिल्म का बजट 80 करोड़ बताया गया। इस वजह से द वन एक औसत फिल्म रही।

यह भी पढ़ें- चोट के बावजूद कम नहीं हुआ Sidharth Malhotra का स्वैग, मजेदार कैप्शन के साथ फैंस से किया शेयर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।