विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में चप्पल उतारकर The Vvaan देखने गए लोग, थिएटर के बाहर बांटा गया 'ठेकुआ'; इमोशनल हुए दर्शक

Published: Thu, 01 Oct 2026 09:50 PM (IST)

फिल्म द वन (The Vvaan) का बिहार में खूब क्रेज दिख रहा है। फिल्म ने एक हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी मार दी है।

बिहार में द वन का क्रेज। फोटो क्रेडिट- एक्स

बिहार में द वन का क्रेज। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. द वन देखने नंगे पांव गए लोग

  2. थिएटर्स के बाहर बांटा गया ठेकुआ

  3. 25 सितंबर को रिलीज हुई थी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन (The Vvaan) का बिहार में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। लोक संस्कृति से प्रेरित फिल्म की कहानी को लोग बड़े पर्दे पर देखने के लिए चप्पल उतारकर सिनेमाघर जा रहे हैं। 

बिहार की लोक परंपराओं और छठ पूजा से जुड़ी आस्था के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म द वन 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को क्रिटिक्स से भले ही मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन दर्शक इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं।

चप्पल उतारकर फिल्म देखने गए दर्शक

सोशल मीडिया पर द वन को काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ दर्शक इमोशनल होकर फिल्म का आनंद ले रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, बिहार में कुछ दर्शक द वन देखने से पहले सिनेमाघर के बाहर चप्पल उतारकर अंदर जा रहे हैं। 

The Vvaan movie

यहीं नहीं, कुछ दर्शक तो द वन के पोस्टर के सामने सिर झुका रहे हैं, हाथ जोड़ रहे हैं। कुछ लोग थिएटर्स के अंदर फिल्म देखकर इमोशनल होते हुए नजर आए। 

थिएटर्स में बांटा गया ठेकुआ

लोग इस फिल्म से इस तरह कनेक्ट कर रहे हैं कि थिएटर के बाहर ठेकुआ बांट रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग थिएटर के बाहर ठेकुआ बांटते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

 

द वन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सुपरनैचुरल और माइथोलॉजिकल फिल्म द वन बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते में हाफ सेंचुरी मार ली है। इस फिल्म ने 1 अक्टूबर को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। मात्र एक हफ्ते के अंदर इस फिल्म का कारोबार 53 करोड़ के करीब पहुंच गया है। उम्मीद है कि गांधी जयंती (Gandhi Jayanti), शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में और भी उछाल आएगा। 

यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर The Vvaan का हुआ कमबैक, छठी मैया की कृपा से मंगलवार को हुई धनवर्षा

यह भी पढ़ें- मंगलवार को The Vvaan की निकली लॉटरी, Hanuman Ansh से ज्यादा छाप ले गई नोट