विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर The Vvaan की चमकी किस्मत, छठी मैया की कृपा से सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने छापे करोड़ों

Published: Mon, 28 Sep 2026 08:55 AM (IST)

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फैंटेसी थ्रिलर 'द वन' (The Vvaan) ने 25 सितंबर को सिनेमाघरों मे दस्तक दी। आइए जानते हैं रविवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया?

'द वन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

'द वन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

HighLights

  1. 'द वन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

  2. तीसरे दिन चमकी 'द वन' की किस्मत

  3. 25 सितंबर को हुई सिनेमाघरों में रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन' ने 25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहले दिन धीमी शुरुआत करने के बाद अब फिल्म ने कमाई की रफ्तार पकड़ी है।

'द वन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

सैकनिल्क के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' (The Vvaan) ने पहले दिन 8 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर खाता खोला था। फिल्म ने दूसरे दिन 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और अब तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 14 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की है।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में उड़ाया गर्दा, Box Office पर धांसू ओपनिंग करेगी अजय देवगन की फैमिली थ्रिलर

यह कलेक्शन 7,135 शोज और 43% ऑक्यूपेंसी के साथ दर्ज हुआ। इस कमाई के साथ फिल्म की नेट इंडिया कमाई 33.25 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कमाई 39.65 करोड़ रुपये हुई।

the vvan (1)

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में तीन दिनों में 43.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। जिसमें 3.50 करोड़ रुपये ओवरसीज कलेक्शन शामिल है। वहीं तीसरे दिन का ओवरसीज कलेक्शन 1.25 करोड़ रुपये है।

'द वन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 14 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 33.25 करोड़ रुपये

ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 39.65 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 43.15 करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस पर अक्सर वीकेंड पर फिल्मों के कलेक्शन में बढ़ोतरी होती ही है इसीलिए देखना होगा कि वीकडेज में 'द वन' की कमाई की रफ्तार कैसी होती है। इस वक्त थिएटर्स में हनुमान अंश चल रही है वहीं इसी वीक में अजय देवगन और जयदीप अहलावत की 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) भी दस्तक देने वाली है। ऐसे में फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है।

the vvan

'द वन' के बारे में

'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' एक फैंटेसी थ्रिलर फिल्म है, जिसे दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने लीड रोल प्ले किया है वहीं अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल ने सपोर्टिंग किरदार निभाए हैं।

यह फिल्म भारतीय लोककथाओं पर आधारित है और जिसमें भरपूर सुपरनैचुरल फैंटेसी, पौराणिक कथा, एक्शन और थ्रिलर मौजूद है। यह फिल्म पटना के पास बिहटा में मौजूद असली वन देवी मंदिर और उससे जुड़ी लोककथाओं से प्रेरित है। यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

यह भी पढ़ें- 52वें दिन Hanuman Ansh ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, नीम करोली बाबा की कृपा से फिल्म ने रविवार को किया धांसू कलेक्शन