Drishyam 3 ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में उड़ाया गर्दा, Box Office पर धांसू ओपनिंग करेगी अजय देवगन की फैमिली थ्रिलर
अजय देवगन की 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' (Drishyam 3) की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
-1790484827398_m.webp)
'दृश्यम 3' ने एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों
HighLights
'दृश्यम 3' ने एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों
एक दिन में बिकीं फिल्म की हजारों टिकट्स
2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज जैसे सितारों से सजी 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' (Drishyam 3)) जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है। अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी इस फैमिली थ्रिलर फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। थिएट्रिकल रिलीज से लगभग 6 दिन पहले शुरू हुई बुकिंग में फिल्म की प्री-सेल्स जबरदस्त तरीके से हो रही है।
मिडनाइट तक बिके हजारों टिकट्स
मिडनाइट तक अजय देवगन (Ajay Devgn) की इस फिल्म के लिए दो बड़ी नेशनल चेन - PVR Inox और Cinepolis में ओपनिंग डे के लिए लगभग 5,000 टिकट बिक चुके हैं। उम्मीद है कि रविवार को फिल्म की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी होगी।
यह भी पढ़ें- 25 साल पुरानी फिल्म ने Box Office पर गाड़े थे झंडे, 1 करोड़ के बजट में बनी Crime Thriller ने जीते थे चार नेशनल अवॉर्ड
सैकनिल्क के मुताबिक, दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग शुक्रवार से शुरू हुई है और अब तक इसने 3,959 शोज के लिए 63,109 टिकट्स सेल की है जिससे 2.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है। यह आंकड़ा ब्लॉक सीट के साथ है। ब्लॉक सीट के बिना एडवांस बुकिंग का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपये हुआ है।
-1790485002008.webp)
फिल्म की ओपनिंग जबरदस्त होने की उम्मीद
दृश्यम 3 बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक का तीसरा और आखिरी पार्ट है। नेशनल हॉलिडे पर रिलीज होने के फायदे के कारण, ओपनिंग के बहुत जबरदस्त होने की उम्मीद है। शुरुआती एडवांस बुकिंग इसी ओर इशारा करती है; यह देखना दिलचस्प होगा कि गुरुवार रात तक यह आंकड़ा कितना पहुंच पाता है। अनुमान के अनुसार फिल्म के 40-50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ओपनिंग करने की उम्मीद है।
2015 में रिलीज हुआ 'दृश्यम' का पहला भाग बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर एवरेज सफल रहा था। लेकिन इसके बावजूद दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आई और फिर 2021 में इसका दूसरा भाग रिलीज जो कि कोविड के बाद के दौर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बना। उम्मीद है कि 'दृश्यम 3' भी ब्लॉकबस्टर का सिलसिला जारी रखेगी।
-1790485019702.webp)
'दृश्यम 3' के बारे में
दृश्यम 3 में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और अजय कपूर की ओरिजिनल कास्ट के साथ इस बार जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी जुड़ गए हैं। फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां दूसरे भाग की कहानी खत्म हुई थी।
दिलचस्प बात ये है कि हिंदी वर्शन की कहानी मोहनलाल के मलयालम वर्शन से अलग होगी। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Hanuman Ansh का दबदबा कायम, शनिवार को डिवोशनल फिल्म ने दुनियाभर में की धांसू कमाई
