विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Hanuman Ansh का दबदबा कायम, शनिवार को डिवोशनल फिल्म ने दुनियाभर में की धांसू कमाई

Published: Sun, 27 Sep 2026 09:13 AM (IST)

7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई डिवोशनल ड्रामा हनुमान अंश (Hanuman Ansh) घरेलू के साथ-साथ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 51

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 51

HighLights

  1. हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 51

  2. डिवोशनल फिल्म ने दुनियाभर में कितनी की कमाई?

  3. 7 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई थी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल चुतर्वेदी के निर्देशन में बनी डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म ने दो हफ्तों तक कोई खास कलेक्शन नहीं किया था। इसी वजह से फिल्म को शोज भी मिलने कम हो गए थे।

लेकिन तीसरे हफ्ते से फिल्म की कमाई ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी और फिर शानदार कलेक्शन करने का वक्त शुरू हुआ जो आज 51वें दिन तक कायम है।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 51

सैकनिल्क के मुताबिक 51वें दिन हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने बॉक्स ऑफिस पर 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और 37% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 298.03 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 352.10 करोड़ रुपये हो गया है।

ansh (3)

यह भी पढ़ें- शनिवार को The Vvaan ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, छठी मैया के आशीर्वाद से फैंटेसी थ्रिलर पर हुई धनवर्षा

वर्ल्डवाईड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 389.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जिसमें 37.75 करोड़ रुपये का ओवरसीज कलेक्शन शामिल है। इसमें 51वें दिन का ओवरसीज कलेक्शन 0.75 करोड़ रुपये है।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 51- 6.50 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 298.03 करोड़ रुपये

ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 352.10 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 389.85 करोड़ रुपये

ansh

हनुमान अंश के बारे में

'हनुमान अंश' की कहानी लक्ष्मी नारायण शर्मा के शुरुआती जीवन और आध्यात्मिक सफर पर आधारित है, जो बाद में नीम करोली बाबा के रूप में दुनिया भर में पूजनीय संत बने।

यह एक बायोपिक फिल्म है, जिसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। यह डिवोशनल फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित उनकी किताब 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ' पर बनी है।

इसमें शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं, वहीं अनिल रस्तोगी, पूर्णिमा तिवारी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे भी अहम किरदारों में हैं।

यह भी पढ़ें- 25 साल पुरानी फिल्म ने Box Office पर गाड़े थे झंडे, 1 करोड़ के बजट में बनी Crime Thriller ने जीते थे चार नेशनल अवॉर्ड