शनिवार को The Vvaan ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, छठी मैया के आशीर्वाद से फैंटेसी थ्रिलर पर हुई धनवर्षा
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन' (The Vvaan) ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है।

'द वन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
HighLights
'द वन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
शनिवार को फैंटेसी थ्रिलर ने किया शानदार कलेक्शन
25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपक कुमार के निर्देशन में बनी 'द वन' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। क्रिटीक्स और दर्शकों से इसे मिले-जुले रिव्यू मिले। इस बीच फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठीक कमाई के साथ खाता खोला। आइए जानते हैं फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला या नहीं।
'द वन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
सैकनिल्क के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) स्टारर फैंटेसी थ्रिलर फिल्म 'द वन' ने शुक्रवार को 8 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। यह कलेक्शन 6,746 शोज और 26% ऑक्यूपेंसी के साथ हुआ।
यह भी पढ़ें- The Vvaan में सुनाई दी शारदा सिन्हा की आवाज, 10 साल पुराने छठ गीत ने किया सबको इमोशनल; लोग बोले- आंसू आ गए...
शनिवार की बात करें तो फिल्म ने कमाई में बढ़त हासिल करते हुए 9.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह कलेक्शन फिल्म ने 6,597 शोज और 31% ऑक्यूपेंसी के साथ किया।

इस कमाई के साथ ही फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 17.59 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 20.92 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म संडे को कितना कलेक्शन करती है क्योंकि यह फिल्म का पहला वीकेंड होगा।
'द वन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 9.59 करोड़ रुपये (अब तक)
नेट इंडिया कलेक्शन- 17.59 करोड़ रुपये
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 20.92 करोड़ रुपये
द वन के साथ इस वक्त थिएटर्स में हनुमान अंश चल रही है जो कि अच्छी कमाई कर रही है। इसके साथ ही हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर भी द वन के साथ ही रिलीज हुई है। इसके अलावा मिर्जापुर: द मूवी भी थिएटर्स में जमी हुई है।
-1790440018333.webp)
'द वन' के बारे में
'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (The Vvaan: Force Of The Forest) एक फैंटेसी थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल ने अहम किरदार निभाए हैं।
यह फिल्म भारतीय लोककथाओं पर आधारित है और इसमें सुपरनैचुरल फैटेसी, पौराणिक कथाओं, एक्शन और थ्रिलर का मिश्रण है। यह फिल्म पटना के पास बिहटा में मौजूद असली वन देवी मंदिर और उससे जुड़ी लोककथाओं से प्रेरित है।
यह भी पढ़ें- 51वें दिन Hanuman Ansh पर बरसी नीम करोली बाबा की कृपा, शनिवार को Box Office पर डिवोशनल फिल्म ने छापे करोड़ों
