विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

52वें दिन Hanuman Ansh ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, नीम करोली बाबा की कृपा से फिल्म ने रविवार को किया धांसू कलेक्शन

Published: Mon, 28 Sep 2026 07:45 AM (IST)

हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने अपनी रिलीज के 52वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कलेक्शन किया है।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 52

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 52

HighLights

  1. हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 52

  2. 52वें दिन डिवोशनल फिल्म ने किया शानदार कलेक्शन

  3. 7 अगस्त को रिलीज हुई थी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल चतु्र्वेदी के निर्देशन में बनी डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश ने जब से कमाई की रफ्तार पकड़ी है तब से हर दिन हैरान करने वाला कलेक्शन किया है। फिल्म ने थिएटर्स में 50 दिन पूरे कर लिये हैं इसके बाद भी इसकी कमाई की रफ्तार कम नहीं हो रही है।

इन 50 दिनों में कई फिल्में थिएटर्स में आई और गई लेकिन हनुमान अंश के बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कोई असर नहीं पड़ा। रविवार को फिल्म ने 52 दिन पूरे कर लिये हैं और एक बड़ा आंकड़ा भी छू लिया है।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 52

सैकनिल्क के मुताबिक, मात्र 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने सिर्फ 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। दो हफ्तो तक कमाई धीमी रही और दूसरी फिल्में आने के कारण इसके शोज भी कम हुए।

ansh

लेकिन तीसरे हफ्ते से फिल्म ने कमाई की जबरदस्त रफ्तार पकड़ी और फिर यह रफ्तार कायम रही। शनिवार को 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के बाद रविवार को फिल्म ने 9 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है।

इस कलेक्शन के साथ ही फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 307.03 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 362.70 करोड़ रुपये हो गया है।

ansh (3)

दुनियाभर में की ऐतिहासिक कमाई

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर करते हुए 401.20 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया है। जिसमें 38.50 करोड़ रुपये ओवरसीज कलेक्शन शामिल है।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 52- 9 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 307.03 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 401.20 करोड़ रुपये

हनुमान अंश के बारे में

हनुमान अंश एक बायोग्राफिकल डिवोशनल फिल्म है जो नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है। यह उनकी किताब 'डिवाइन डिटूर: देट चैंज्ड माय लाइफ' पर आधारित है। इसे विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म में शोभिनव सत्या ने लीड रोल प्ले किया है वहीं पूर्णिमा तिवारी, चंदन आनंद, अनिल रस्तोगी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म ने 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थ मल्होत्रा की The Vvaan की बॉक्स ऑफिस पर बल्ले-बल्ले, दिखी छठी मैय्या की महिमा; तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड