सिद्धार्थ मल्होत्रा की The Vvaan की बॉक्स ऑफिस पर बल्ले-बल्ले, दिखी छठी मैय्या की महिमा; तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
The Vvan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (The Vvaan: Force of the Forest) 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म में अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल भी सपोर्टिंग रोल में नजर आए।
सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का कलेक्शन अगर देखें तो पहले दिन कमाई की रफ्तार बेहद धीमी रही। हालांकि दूसरे दिन इसने कमाई में रफ्तार पकड़ी और शानदार कलेक्शन किया।
कितना रहा तीसरे दिन का कलेक्शन?
पहले दिन फिल्म ने 8 करोड़ रुपये कलेक्शन किया। दूसरे दिन इसका कलेक्शन ऑक्यूपेंसी 34% रही और कलेक्शन 11.25 करोड़ रुपये हुआ। वहीं अब तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क के अनुसार तीसरे दिन की कमाई अभी तक 13.43 करोड़ रुपये रही।
-1790524709668.webp)
इस तरह फिल्म का अब तक का कलेक्शन 32.68 करोड़ रुपये हो गया है। अगर कलेक्शन इसी तरह रहा तो वन पहले हफ्ते 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन आराम से कर लेगी।
क्या है 'द वन' का कहानी?
'द वन' की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी ऋषि (सिद्धार्थ मल्होत्रा) और ममता (तमन्ना भाटिया) की है। कपल छठ पूजा और जमीन से जुड़े एक मामले के सिलसिले में मुंबई से अपने पुश्तैनी गांव देवांचल जाते हैं। उनकी यात्रा उन्हें वन देवी के मंदिर के आस-पास फैले एक रहस्यमयी जंगल में ले जाती है, जहां सूरज डूबने के बाद गांव वालों का जाना मना है।
-1790524752298.webp)
'द व्वान' (The Vvaan) की ओपनिंग इसलिए भी खास है क्योंकि यह फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' की री-रिलीज के साथ सिनेमाघरों में आई है, जिसने भी अच्छी ओपनिंग की है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के आंकड़ों के मुताबिक, वन सिद्धार्थ की कोरोना के बाद रिलीज हुई पिछली तीन फिल्मों - 'परम सुंदरी', 'योद्धा' और 'थैंक गॉड' की तुलना में इस फिल्म ने बेहतर ओपनिंग दर्ज की है।
यह फिल्म बिहार की लोक-कथाओं और सांस्कृतिक परिवेश से काफी प्रेरित है और इसमें छठ पूजा के उत्सव को भी शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें- 'छठी मैया' की कृपा से Vvaan पर हुई धनवर्षा, शनिवार को वर्ल्डवाइड कलेक्शन में मालामाल हुए मेकर्स
यह भी पढ़ें- The Vvaan के ट्रेलर पर खड़ा हुआ विवाद, फिल्म की रिलीज से पहले लगा बड़ा आरोप; मिली लीगल नोटिस की धमकी
