The Vvaan के ट्रेलर पर खड़ा हुआ विवाद, फिल्म की रिलीज से पहले लगा बड़ा आरोप; मिली लीगल नोटिस की धमकी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म द वन (The Vvaan) की रिलीज से पहले विवाद खड़ा हो गया ...और पढ़ें
-1789976833097_m.webp)
'द वन' के ट्रेलर पर खड़ा हुआ विवाद
HighLights
'द वन' के ट्रेलर पर खड़ा हुआ विवाद
बिना परमिशन इस्तेमाल किया एक गायक का सॉन्ग
गायक ने दी लीगल नोटिस की धमकी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म 'द वन' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन उसके पहले फिल्म को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद इसके ट्रेलर से जुड़ा है।
ट्रेलर में बिना परमिशन इस्तेमाल किया गाना
द वन (The Vvaan) के 2 मिनट 44 सेकंड के ट्रेलर के बीच में एक गाना है- अयि गिरि नन्दिनी (Aigiri Nandini)। इस गाने को लेकर एक गायक सरगम वैश (Sargam Vaish) ने आरोप लगाया है कि उनका यह गाना फिल्म के मेकर्स ने बिना परमिशन इस्तेमाल किया है।
यह भी पढ़ें- The Vvaan Trailer: डर, रहस्य और 'वन देवी' की लोक गाथा... इंटरनेट पर छाया सिद्धार्थ की फिल्म का धांसू ट्रेलर
गायक ने फिल्म की टीम को दी धमकी
गायक ने टीम से ट्रेलर और फिल्म से उस गाने को हटाने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई, तो उनकी कानूनी टीम कार्रवाई कर सकती है।

सरगम वैश ने किया ये दावा
वैश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि 'द वन ' के ट्रेलर में उनके गाने का लगभग 25 सेकंड का हिस्सा इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि वह इस प्रोजेक्ट पर लगभग तीन साल से काम कर रहे थे और दावा किया कि गाने का वह हिस्सा ट्रेलर में 1:08 से 1:33 के बीच इस्तेमाल किया गया है।
View this post on Instagram
वैश ने ट्रेलर के साथ-साथ अपने गाने का वर्शन भी चलाया और आरोप लगाया कि मेकर्स ने उनकी मास्टर फाइल, प्रोडक्शन और आवाज का इस्तेमाल किया है।
सिंगर ने किया वीडियो शेयर
सरगम वैश ने वीडियो में कहा, 'उन्होंने मेरी मास्टर फाइल, प्रोडक्शन और वोकल का इस्तेमाल वैसा ही किया है, जैसा वह था और मैंने एक बड़े लेबल के साथ डील साइन की है। अगर कुछ भी गलत होता है, तो आप उसके लिए जिम्मेदार होंगे। इसलिए कृपया उस गाने को अपने ट्रेलर और फिल्म से हटा दें, वरना मेरी लीगल टीम इस मामले को देखेगी। बहुत-बहुत धन्यवाद'।
'द वन' के बारे में
दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार के निर्देशन में बनी 'द वन' (Vvaan: Force of the Forest) में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 25 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है।
