'छठी मैया' की कृपा से Vvaan पर हुई धनवर्षा, शनिवार को वर्ल्डवाइड कलेक्शन में मालामाल हुए मेकर्स
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की लेटेस्ट फिल्म वन इन दिनों कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन कर रही है।
-1790485136883_m.webp)
वन फिल्म कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
कमाई के मामले में वन का कमाल
बिहार की लोक परंपरा पर बनी फिल्म
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना की मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान अंश के बाद भक्ति की एक नई मिसाल कायम करने वाली फिल्म वन (Vvaan) सिनेमाघरों में आ गई है। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया स्टारर इस मूवी में बिहार की लोक परंपरा और छठी मैया की लोक कथा को दर्शाया गया है।
कमाई के मामले में वन इस वक्त देश और विदेश में शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के दूसरे दिन द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट (The Vvaan: Force of the Forrest) ने वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया है।
वन की दूसरे दिन की वर्ल्डवाइड कमाई
लंबे इतंजार के बाद निर्माता एकता कपूर की वन फिल्म को बीते 25 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। लोक कथा के आधार पर इस मूवी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है, जो इसकी बंपर कमाई के जरिए आसानी से समझा जा सकता है। गौर किया जाए सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना की वन के दूसरे दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में तो वह 14 करोड़ से अधिक रहा है।
यह भी पढ़ें- शनिवार को The Vvaan ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, छठी मैया के आशीर्वाद से फैंटेसी थ्रिलर पर हुई धनवर्षा
-1790486160577.webp)
शनिवार के दिन वन के ग्लोबली कमाई में मोटा इजाफा देखने को मिला है और अब इस मूवी की रिलीज के दो दिन का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 25 करोड़ के करीब हो गया है, जो एक शानदार आंकड़ा माना जा रहा है। मालूम हो कि ओपनिंग डे फ्राइडे को वन ने दुनियाभर में 10 करोड़ की कमाई की थी, इस लिहाज से दूसरे दिन बिजनेस बढ़ोत्तरी से मेकर्स मालामाल हुए हैं।
-1790486176762.webp)
प्रतिशत के आधार पर बात की जाए वन की कमाई में हुए इजाफे के बारे में तो वह 37 प्रतिशत से ज्यादा रहा है। माना जा रहा है कि रविवार को भी वन कलेक्शन के मामले में अपनी छाप छोड़ती हुई नजर आएगी।
क्या है वन की कहानी?
गौर किया जाए फिल्म वन की कहानी की तरफ तो ये मूवी भारतीय हिंदी फैंटेसी थ्रिलर फिल्म है, जो बिहार के एक पैतृक गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो वन देवी के मंदिर और वहां की लोककथाओं से प्रेरित है। मूवी में अलौकिक शक्तियों की अनोखी कहानी को दर्शाया गया है, जो आस्था में भरोसा न रखने वाले एक शहरी इंसान की भी आंखें खोल देती हैं।
