चोट के बावजूद कम नहीं हुआ Sidharth Malhotra का स्वैग, मजेदार कैप्शन के साथ फैंस से किया शेयर
सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पैर में चोट लगी है।
-1791896735777_m.webp)
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में लगी चोट
HighLights
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में लगी चोट
सोशल मीडिया पर एक्टर ने शेयर की तस्वीर
तस्वीर के साथ एक्टर ने लिखा मजेदार कैप्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी हालिया फिल्म 'द वन' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। हालांकि, हाल ही में पैर में चोट लगने के कारण उनकी खुशी में थोड़ी रुकावट आ गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी चोट की एक झलक शेयर की और साथ ही एक मजेदार कैप्शन भी लिखा।
सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर लिखा मजेदार कैप्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके पैर में मेडिकल वॉकिंग बूट बंधा हुआ दिख रहा था। उन्होंने हॉस्पिटल वाले इमोजी के साथ लिखा, 'मैंने 'ब्रेक अ लेग'यानी चोट लगने वाली कहावत को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया'।

सिद्धार्थ को कैसे लगी चोट?
हालांकि एक्टर ने यह नहीं बताया कि उन्हें चोट कैसे लगी या अपनी हालत के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी। लेकिन चोट लगने के बावजूद सिद्धार्थ का इस पर रिएक्शन काफी मजेदार रहा।
दूसरी बार पैरेंट्स बनेंगे सिद्धार्थ-कियारा
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा का यह पोस्ट उनकी पत्नी, एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के उस ऐलान के कुछ दिनों बाद आया है जिसमें उन्होंने बताया था कि वे दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट में यह खबर शेयर की और लिखा, 'एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे से नवाजे गए हैं। हमारा दिल प्यार और शुक्रगुजारी से भरा हुआ है'।

हाल ही में कियारा ने सिद्धार्थ और अपनी बेटी साराया के साथ छुट्टियों की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा तो नहीं दिखाया, लेकिन बीच पर घूमने के दौरान बच्ची के छोटे-छोटे पैरों की झलक जरूर दिखाई।
सिद्धार्थ का वर्कफ्रंट
सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली रिलीज 'द वन' (The Vvaan) थी जिसने 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म में उनके साथ तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia), श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर जैसे कलाकारों ने काम किया है।
