दोगुनी हुई खुशियां! फिर पेरेंट्स बनने वाले हैं Kiara Advani-सिद्धार्थ मल्होत्रा, क्यूट पोस्ट से की अनाउंसमेंट
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटी सरायाह के साथ ...और पढ़ें

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
HighLights
कियारा और सिद्धार्थ ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की
बेटी सरायाह का पिछले साल हुआ था जन्म
शेयर की व्हाइट मोजे वाली तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। एक्टर कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने दशहरे से पहले फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए कियारा ने अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की।
इस कपल ने अपनी बेटी सरायाह को भी इस खुशखबरी में शामिल किया। कियारा फिर से मां बनने वाली हैं। सरायाह के जन्म से पहले वाली अनाउंसमेंट की तरह ही कपल ने व्हाइट मोजो के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें सरायाह का क्यूट हाथ दिखाई दे रहा है।
कियारा आडवाणी ने शेयर किया पोस्ट
उन्होंने लिखा,'एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे से नवाजे गए हैं हमारा दिल प्यार और ग्रेटीट्यूड से भरा हुआ है।' तस्वीर में वह, सिद्धार्थ मल्होत्रा और सरायाह बेबी के मोजे पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर ठीक वैसी ही है जैसे उन्होंने पिछले साल सरायाह के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
View this post on Instagram
कियारा और सिद्धार्थ ने पिछले साल नवंबर में अपनी बेटी सरायाह का स्वागत किया था। इसके कुछ ही समय बाद, कियारा ने काम पर भी लौट गई थीं। इस साल यश के साथ वो 'टॉक्सिक' में नजर आईं।
कियारा ने मदरहुड को बताया खूबसूरत फेज
राज शमानी के पॉडकास्ट पर यह बताते हुए कि मां बनने से उनमें क्या बदलाव आया, कियारा ने कहा कि उन्हें मां बनने से पहले और बाद में खुद में पूरी तरह से अलग इंसान जैसा महसूस होता है। काम पर वापसी के बारे में एक और बातचीत में उन्होंने बताया कि मदरहुड ने उन्हें शेरनी जैसा बना दिया है।
-1791352649410.webp)
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मुलाकात 2021 में आई उनकी फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर हुई थी। इस वॉर ड्रामा फिल्म में सिद्धार्थ ने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था, जबकि कियारा ने उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा की भूमिका निभाई थी। कुछ साल डेटिंग के बाद कपल ने 7 फरवरी 2023 में शादी कर ली थी।
