Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    The Scam 1992 Trailer: 'BSE के बच्चन' कहे जाने वाले हर्षद मेहता की धमाकेदार कहानी, देखें ट्रेलर

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Fri, 02 Oct 2020 10:07 AM (IST)

    The Scam 1992 Trailer Out नब्बे के दशक में इस नाम की गूंज घर-घर में सुनाई दी थी। स्टॉक एक्सचेंज घोटाले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। उस दौर में लगभग हर आर्थिक घोटाले की हर ख़बर हर्षद मेहता पर जाकर ख़त्म होती थी।

    द स्कैम के ट्रेलर का स्क्रीन शॉट।

    नई दिल्ली, जेएनएन। आर्थिक मामलों पर बॉलीवुड में बहुत कम फ़िल्में और सीरीज़ बनी हैं। आम तौर पर बोझिल समझे जाने वाले इस विषय को कम फ़िल्ममेकर ही छूते हैं। पिछले कुछ सालों में देखें तो सैफ़ अली ख़ान की बाज़ार ऐसी फ़िल्म है, जो शेयर बाज़ार की उथल-पुथल पर आधारित रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब शाहिद, सिटीलाइट्स और अलीगढ़ जैसी फ़िल्में बनाने वाले हंसल मेहता इस बार हर्षद मेहता की कहानी लेकर आये हैं। नब्बे के दशक में इस नाम की गूंज घर-घर में सुनाई दी थी। स्टॉक एक्सचेंज घोटाले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। उस दौर में लगभग हर आर्थिक घोटाले की हर ख़बर हर्षद मेहता पर जाकर ख़त्म होती थी।

    हर्षद मेहता की दिलचस्प कहानी पर हंसल ने स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी वेब सीरीज़ बनायी है, जो सोनी लिव पर 9 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। इस सीरीज़ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज़ कर दिया गया। ट्रेलर शेयर करने के साथ हंसल ने लिखा- स्कैम 1992 में स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता की कहानी दिखायी गयी है, जो अकेले अपने दम पर स्टॉक मार्केट को अकल्पनीय ऊंचाइयों पर ले गया। इसकी कहानी जर्नलिस्ट देवाशीष बसु और सुचेता दलाल की किताब द स्कैम पर आधारित है। 

    द स्कैम में प्रतीक गांधी ने शीर्षक रोल निभाया है। प्रतीक मुख्य रूप से गुजराती सिनेमा में काम करते रहे हैं। उनके अलावा श्रेया धन्वंतरि, शारिब हाशमी, अनंत महादेवन, चिराग वोहरा और निखिल द्विवेदी भी ख़ास किरदारों में नज़र आएंगे। इस सीरीज़ की शूटिंग इसी साल मार्च में पूरी हो गयी थी। तब हंसल मेहता ने ट्वीट करके बताया था कि द स्कैम में 170 से अधिक किरदार और 200 से अधिक लोकेशंस का इस्तेमाल किया गया है।

    इसके अलावा हंसल मेहता छलांग का निर्देशन कर रहे हैं, जिसमें राजकुमार राव, नुसरत भरूचा और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फ़िल्म के निर्माता अजय देवगन हैं। हंसल मेहता को शाहिद के लिए बेस्ट डायरेक्टर का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिल चुका है।