Netflix पर मस्ट वॉच बनी श्रीदेवी की 14 साल पुरानी फिल्म, इंडिया में टॉप-10 में कर रही है ट्रेंड
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की एक कल्ट क्लासिक फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर खूब देखी जा रही है।

श्रीदेवी की कल्ट क्लासिक फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
नेटफ्लिक्स पर खूब देखा जा रही है फिल्म
श्रीदेवी के करियर की सुपरहिट मूवी
14 साल पहले सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर अक्सर कुछ न कुछ नया पुराना थ्रिलर ट्रेंड करता है। फिलहाल इस मामले में हिंदी सिनेमा की दिवंगत लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी की एक 14 साल पुरानी फिल्म नेटफ्लिक्स पर छाई है। श्रीदेवी की वह मूवी ओटीटी पर टॉप-10 में ट्रेंड कर रही है।
उनकी इस फिल्म को मौजूदा समय में भारत में खूब देखा जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां श्रीदेवी (Sridevi) की कौन सी फिल्म के बारे में बात की जा रही है।
नेटफ्लिक्स पर श्रीदेवी की फिल्म बनी मस्ट वॉच
इस लेख में अभिनेत्री श्रीदेवी की जिस मूवी के बारे में चर्चा की जा रही है, उसे साल 2012 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। उस फिल्म की निर्देशक बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर गौरी शिंदे थीं और कमर्शियल तौर पर वह मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। चलिए अब का सस्पेंस खत्म करते हुए बता दें कि यहां बात श्रीदेवी स्टारर फिल्म इंग्लिश विंग्लिश (English Vinglish) की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Friday Releases: शुक्रवार को आएगा भूचाल, थिएटर्स-OTT पर रिलीज होंगी 8 सीरीज-फिल्में; बहुत खास होगा 23 अक्टूबर
-1792661522108.webp)
जी हां कुछ दिन पहले इंग्लिश विंग्लिश को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है। ओटीटी पर आते ही इस 14 साल पुरानी मूवी ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। नेटफ्लिक्स पर श्रीदेवी की इंग्लिश विंग्लिश को धड़ल्ले से देखा जा रहा है और इसी वजह से ये मस्ट वॉच बनी गई है।
-1792661559702.webp)
इतना ही नहीं ऑडियंस की तरफ से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के चलते फिलहाल श्रीदेवी की इंग्लिश विंग्लिश भारत में ट्रेंड करने वाली टॉप-10 मूवीज की लिस्ट में 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है। जो ये बताने के लिए काफी है कि फिलहाल इंग्लिश विंग्लिश जनता की फेवरेट बन गई है। अगर आपने भी अभी तक इंग्लिश विंग्लिश को नहीं देखा है तो नेटफ्लिक्स पर जाकर इसे स्ट्रीम कर सकते हैं।
बॉक्स ऑफिस पर इंग्लिश विंग्लिश ने किया था कमाल
70 से लेकर 90 के दशक तक हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेत्री श्रीदेवी ने राज किया था। अपने स्टारडम का कमाल उन्होंने साल 2012 में रिलीज हुई कमबैक फिल्म इंग्लिश विंग्लिश के जरिए भी दिखाया था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लिश विंग्लिश ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि वर्ल्डवाइड मूवी ने 66 करोड़ का कारोबार किया था। इसका बजट 10 करोड़ से अधिक था।
