OTT पर आते ही छाई 6 एपिसोड की रोमांटिक कॉमेडी, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग; दिलचस्प है कहानी
OTT पर आते ही 6 एपिसोड की सीरीज ने अपना कब्जा जमा लिया है। यह रोमांटिक कॉमेडी टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।
-1792322248901_m.webp)
ओटीटी पर आते ही छाई रोमांटिक सीरीज
HighLights
ओटीटी पर आते ही छाई रोमांटिक सीरीज
6 एपिसोड की कहानी है बेहद दिलचस्प
टॉप 10 में ट्रेंड कर रही वेब सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ ना कुछ रिलीज होता है वहीं रोमांटिक जॉनर को तो काफी लोग पसंद करते हैं जिसमें अगर कॉमेडी हो तो यह और भी डिमांगिंग बन जाती है। रोमेंटिक कॉमेडी जॉनर की एक सीरीज ने हाल ही में ओटीटी पर दस्तक दी है और इसकी दिलचस्प कहानी को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।
इतना ही नहीं इसने आते ही एक डिजीटल प्लेटफॉर्म पर अपना कब्जा जमा लिया है। 6 एपिसोड की सीरीज इस वक्त टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है वहीं इसे IMDb से भी जबरदस्त रेटिंग मिली है।
दिलचस्प है सीरीज की कहानी
6 एपिसोड की यह कहानी एक ऐसे लड़के के ईर्द-गिर्द घूमती है जिस पर घरवालों की तरफ से शादी का दबाव है। लेकिन उसे दुल्हन खोजने में मुश्किल आती है क्योंकि लोग उसके शारीरिक रूप-रंग के आधार पर उसे जज करते हैं। वह अपना करियर बनाने के लिए हैदराबाद चला जाता है और एक कॉर्पोरेट ऑफिस में नौकरी पा लेता है।
-1792322174422.webp)
जहां वह नौकरी करता है उसकी बॉस वही लड़की होती है जिससे उसके परिवार वालों ने रिश्ता तय किया था। पता लगने के बाद दोनों लिव इन में रहने का फैसला लेते हैं लेकिन ऑफिस में किसी को बिना बताए।
-1792322189590.webp)
क्या दोनों के बीच सच्चा प्यार पनप पाएगा? या फिर दोनों का ये लिव इन रिलेशनशिप का आइडिया फेल हो जाएगा? ये तो सीरीज देखने के बाद ही पता चलेगा।
-1792322209471.webp)
टॉप 10 में ट्रेंड कर रही रोमांटिक कॉमेडी
बाबू देगला द्वारा निर्देशित और हर्षा चेमुडु स्टारर यह रोमांटिक-कॉमेडी वेब सीरीज 'लीस्ट एलिजिबल बैचलर' (Least Eligible Bachelor) है जो नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में ट्रेंड कर रही है। यह सीरीज 9 अक्टूबर को स्ट्रीम हुई और IMDb पर इसे 7.8 की रेटिंग मिली हुई है।
लीस्ट एलिजिबल बैचलर के बारे में
6 एपिसोड की इस सीरीज में भरपूर कॉमेडी और रोमांस है, इसे बाबू देगला ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में हर्ष चेमुडु के साथ ऐश्वर्या होलाक्कल, जीवन कुमार जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।
