भौकाल मचाने लौट रहे कालीन भैया! Mirzapur 4 को लेकर आ गया अपडेट; नए अंदाज में दिखेंगी गोलू गुप्ता
अमेजन प्राइम की पॉपुलर सीरीज मिर्जापुर के चौथे सीजन की पुष्टि हो गई है। इसकी स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है।

मिर्जापुर सीजन 4 हुआ कंफर्म
HighLights
मिर्जापुर सीजन 4 की स्क्रिप्टिंग जारी
श्वेता त्रिपाठी गोलू गुप्ता के किरदार में वापसी करेंगी
कब तक आएगा तीसरा सीजन
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अभी कुछ दिनों पहले ही अमेजन प्राइम (Amazon Prime) की पॉपुलर सीरीज मिर्जापुर (Mirzapur) सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों ने इसकी काफी सराहना भी की।
अब मिर्जापुर के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल लेटेस्ट खबर मिली है कि मिर्जापुर की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' की सफलता के बाद, मेकर्स अब प्राइम वीडियो सीरीज के चौथे सीजन पर काम कर रहे हैं, जो अभी डेवलपमेंट के चरण में है।
गुरमीत सिंह ने की चौथे पार्ट की पुष्टि
श्वेता त्रिपाठी (Shweta Triapthi) 'गोलू गुप्ता' के किरदार में वापसी करने के लिए उत्साहित हैं। निर्देशक गुरमीत सिंह ने पुष्टि की है कि इसकी स्क्रिप्टिंग चल रही है। प्रोडक्शन की समय-सीमा 2027 की शुरुआत तक ही तय हो पाएगी।
-1792311630130.webp)
श्वेता त्रिपाठी ने इस बारे में बात करते हुए मिड डे से कहा कि जब मैंने पहली बार गोलू का किरदार निभाया था, तब वह एक शांत और पढ़ाई-लिखाई में डूबी रहने वाली लड़की थी जो शिक्षा की ताकत में यकीन रखती थी। लेकिन नुकसान, हिंसा, सत्ता और बदले की भावना ने उसे पूरी तरह बदल दिया है।
श्वेता ने कहा, 'उसका सफर मेरे लिए बहुत खास है। गोलू के अनुभवों ने उसे बदल दिया है। वह अभी भी बदल रही है। लेकिन मुझे लगता है कि यही बात उसे एक इंसान बनाती है। इस किरदार को निभाते हुए एक अभिनेता के तौर पर मेरा भी विकास हुआ है, इसलिए कई मायनों में हम दोनों ने साथ-साथ विकास किया है।'
हर बार कुछ नया पता चलता है - श्वेता
श्वेता त्रिपाठी का मानना है कि तीन सीजन और एक फिल्म के बाद भी, गोलू के किरदार के विकास में अभी भी बहुत कुछ खोजना बाकी है। हर बार जब वह इस किरदार में लौटती हैं, तो उन्हें कुछ नया पता चलता है।
-1792311707392.webp)
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'एक कलाकार के तौर पर, यह एक बहुत ही शानदार स्थिति है, क्योंकि आप बस वही चीज नहीं दोहरा रहे होते जो आपने पहले की है बल्कि आप एक ऐसे इंसान के पास वापस जा रहे होते हैं जिसने और भी कई अनुभवों को जिया है। आपको यह समझना होता है कि उन अनुभवों का उस पर क्या असर पड़ा है। मुझे उसके अलग-अलग पहलुओं को खोजते रहना बहुत पसंद आएगा।'
चौथे सीजन की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां तीसरे सीजन का अंत हुआ था। मिर्जापुर: द मूवी ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था।
यह भी पढ़ें- Mirzapur 4 होगा सीरीज का आखिरी सीजन! ‘गुड्डू पंडित’ ने बता दी अंदर की बात
यह भी पढ़ें- Mirzapur 4: भौकाल मचाने के लिए लौट रहे हैं कालीन भैया, मिर्जापुर 4 को लेकर आई बड़ी अपडेट, कहानी में आएगा ट्विस्ट
