कोर्ट-रूम ड्रामा ने Netflix पर जमा लिया कब्जा, ओटीटी पर आते ही नंबर-1 बनी साउथ फिल्म
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर पिछले हफ्ते से एक कोर्ट-रूम ड्रामा फिल्म मस्ट वॉच बनी हुई है।

नेटफ्लिक्स पर छाई कोर्ट-रूम ड्रामा (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म जमाई हुकूमत
ट्रेंडिंग में टॉपर निकली कोर्ट-रूम ड्रामा
हफ्तेभर से बनी हुई मस्ट वॉच मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन में जहां एक तरफ सिनेमाघरों में कई नई फिल्मों को रिलीज किया गया, वहीं दूसरी तरफ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर कई फिल्म भी ऑनलाइन स्ट्रीम हुई हैं। उनमें से एक फिल्म पिछले एक हफ्ते से नेटफ्लिक्स पर मस्ट वॉच बनी हुई है और नंबर-1 के पायदान पर ट्रेंड कर रही है।
आइए इस लेख में जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में बात की जा रही है, जो एक कोर्ट-रूम ड्रामा के तौर पर दर्शकों की फेवरेट बन गई है।
नेटफ्लिक्स पर छाई ये फिल्म
जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह साउथ सिनेमा से नाता रखती है। इस मूवी को बीते 15 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है और तब से लेकर अब तक 2 घंटे 2 मिनट की ये फिल्म ओटीटी पर ट्रेंडिंग में नंबर-1 के स्थान पर ट्रेंड कर रही है। आपको बता दें कि यहां बात तमिल फिल्म 'एन्ना विलाई' (Enna Vilai) के बारे में की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Narnia:The Magician’s Nephew का ट्रेलर आउट, फैंटेसी दुनिया की होगी वापसी; कब रिलीज हो रही फिल्म?

बात की जाए एन्ना विलाई के बारे में तो ये ऐसी फिल्म है, जो समाज को आईना दिखाती है और इसकी कहानी काफी प्रभावशाली है। जिसमें मछुआरों के एक समूह के एक शख्स को ईमानदारी के मामले को दर्शाया गया है, जिसे समुद्र में एक बेश्कीमती चीज मिलती है और वह उसे पुलिस को दे देता था।
-1792579145095.webp)
लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है, जब पुलिस उस मछुआरे को ही चोर समझ लेती है और इसी मामले लेकर अदालत में केस चलता है। इसी के इर्द-गिर्द एन्ना विलाई की पूरी कहानी घूमती है। कुल मिलाकर कहा जाए तो एन्ना विलाई एक मस्ट वॉच थ्रिलर है। जो लोग कोर्ट-रूम ड्रामा देखना पसंद करते हैं।
उन्हें ये मूवी यकीनन तौर पर बेहद पसंद आएगी। फिल्म का निर्देशन सजीन नझूर ने किया है, जबकि साउथ सिनेमा के मशहूर कलाकार करुणास और निमिषा सजयन इसमें मुख्य भूमिका में मौजूद हैं।
आईएमडीबी से भी मिली टॉप रेटिंग
बात की जाए एन्ना विलाई की आईएमडीबी रेटिंग के बारे में तो वह 7.7/10 है, जो ये बताने के लिए काफी है कि इस मूवी के कंटेंट में काफी दम है और हर सिनेप्रेमी को इसे एक बार तो जरूर देखना चाहिए।
