Narnia:The Magician’s Nephew का ट्रेलर आउट, फैंटेसी दुनिया की होगी वापसी; कब रिलीज हो रही फिल्म?
नेटफ्लिक्स ने अपनी आगामी फिल्म 'नार्निया: द मैजिशियंस नेफ्यू' का पहला ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें C.S. लुईस की काल्पनिक दुनिया की झलक दिखाई गई है।

नार्निया: द मैजिशियन्स नेफ्यू का ट्रेलर हुआ रिलीज
HighLights
'नार्निया: द मैजिशियंस नेफ्यू' का ट्रेलर हुआ रिलीज
ग्रेटा गेरविग ने किया है फिल्म का निर्देशन
12 फरवरी, 2027 को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स (Netflix) ने 13 अक्टूबर, 2026 को अपनी आने वाली फिल्म 'नार्निया: द मैजिशियन्स नेफ्यू' (Narnia: The Magician’s Nephew) का पहला ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इससे लोगों को C.S. लुईस की फैंटेसी दुनिया की कहानी दिखाई जाएगी।
नेटफ्लिक्स के यूजर्स लंबे समय से इस मचअवेटेड फिल्म का इंतजार कर रहे थे। सिर्फ फुटेज को देखकर ही साफ पता चलता है कि नेटफ्लिक्स एक बड़े इवेंट-मूवी के पैमाने पर इसकी ओरिजिन-स्टोरी को अडैप्ट करने की कोशिश कर रहा है।
ग्रेटा गेरविग हैं फिल्म के निर्देशक
इसका निर्देशन ग्रेटा गेरविग (Greta Gerwig) ने किया है जिन्हें बार्बी (Barbie), लिटिल वुमेन (Little Women) और लेडी बर्ड (Lady Bird) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
-1791947419041.webp)
फिल्म की कहानी C.S. लुईस की बच्चों की मशहूर किताब सीरीज 'द क्रॉनिकल्स ऑफ नार्निया' पर आधारित है। यह कहानी दो बच्चों, डिगोरी और पॉली की है। ये दोनों ही सबसे पहले 'वुड बिटवीन द वर्ल्ड्स' (यानी नार्निया) की खोज करते हैं।
ट्रेलर में क्या कुछ है नया?
लेड जेपेलिन के गाने 'स्टेयरवे टू हेवन' की धुन पर बने इस शानदार ट्रेलर की शुरुआत डैनियल क्रेग के किरदार एंड्रयू केटरली (जो कहानी का मुख्य जादूगर है) की इस बात से होती है कि "कभी-कभी एक कहानी ही बाकी सभी कहानियों की शुरुआत होती है।"
इसके बाद वह बच्चों को एक जादुई अंगूठी देता है, जो उन्हें अलग-अलग अद्भुत और काल्पनिक दुनियाओं में ले जाती है। बच्चे जादुई जीवों और जानवरों से मिलकर हैरान और मंत्रमुग्ध रह जाते हैं।
View this post on Instagram
इनमें एम्मा मैकी का किरदार जैडिस (जो भविष्य की व्हाइट विच और चार्न की आखिरी रानी बनती है) और फ्लेड्ज (एक बोलने और उड़ने वाला घोड़ा) शामिल हैं। ट्रेलर लॉन्च से पहले, नेटफ्लिक्स ने न्यूयॉर्क के AMC लिंकन स्क्वायर में प्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक प्रीव्यू इवेंट आयोजित किया।
कब रिलीज होगी मूवी?
इस फिल्म की कास्ट में डेविड मैककेना, बीट्राइस कैंपबेल, एम्मा मैकी, कैरी मुलिगन, सियारान हिंड्स के साथ-साथ डैनियल क्रेग, मेरिल स्ट्रीप, कोबना होल्डब्रुक-स्मिथ, डेनिस गफ और सुसान वोकोमा शामिल हैं। मूवी 12 फरवरी, 2027 को थिएटर और IMAX में रिलीज होगी।
