विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Your Honor: 'रंगबाज' के बाद इस वेब सीरीज़ में नज़र आएंगे जिम्मी शेरगिल, निभा रहे हैं जज की भूमिका

By Rajat SinghEdited By:
Published: Tue, 09 Jun 2020 08:42 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 10 Jun 2020 07:10 AM (GMT+05:30)

Your Honor सोनी लिव की वेब सीरीज़ योर ऑनर में जज की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। वेब सीरीज़ का ट्रेलर मंगलवार को जारी किया गया।

Your Honor: 'रंगबाज' के बाद इस वेब सीरीज़ में नज़र आएंगे जिम्मी शेरगिल, निभा रहे हैं जज की भूमिका
Your Honor: 'रंगबाज' के बाद इस वेब सीरीज़ में नज़र आएंगे जिम्मी शेरगिल, निभा रहे हैं जज की भूमिका

 नई दिल्ली, जेएनएन। Your Honor: बॉलीवुड एक्टर जिम्मी शेरगिल पिछले कुछ समय ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर काफी सक्रिय हैं। एक के बाद एक वेब सीरीज़ आ रही हैं। ज़ी-5 की वेब सीरीज़ 'रंगबाज़ फिर से' में  अपनी एक्टिंग से लोगों दीवाना बनाया। इसके बाद अब वह नई वेब सीरीज़ में लेकर आ रहे हैं। सोनी लिव की वेब सीरीज़ 'योर ऑनर' में जज की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। वेब सीरीज़ का ट्रेलर मंगलवार को जारी किया गया।

ट्रेलर में क्या है?

ट्रेलर में दिखाया गया है कि जिम्मी शेरगिल किसी हत्या को लेकर परेशान हैं। पुलिस जांच कर रही हैं। उसका कनेक्शन जिम्मी से जुड़ता नज़र आ रहे हैं। हालांकि, ट्विस्ट तब आता है, जब उसकी सुनवाई कोर्ट में आती है। जज के रूप में जिम्मी बैठे हुए हैं। इसके बाद एक डायलॉग है- जज जब खुद क्राइम करेगा, तो उसे कौन जज करेगा। बस यहीं ट्रेलर और सीरीज़ का मामला जमाता नजर आ रहा है। 

इजराइली वेब सीरीज़  से प्रभावित

यह वेब सीरीज़ इजराइली वेब सीरीड़ Kvodo से प्रभावित है। इसकी कहानी है कि एक वकील जिसका बेटा एक हिट एंड रन के मामले में दोषी होता है, तभी वह हाईकोर्ट का जज बना दिया जाता है। इस सीरीज़ का एक रीमेक अमेरिका में भी बनाया जा चुका है। सीरीज़ में जिम्मी शेरगिल के अलावा मीता वशिष्ठ और वरुण बडोला भी मौजूद हैं। मीता इससे पहले कई सारे टीवी सीरियल्स और फ़िल्मों नज़र आ चुकी हैं। वह एक जाना पहचाना चेहरा है। वरुण बडोला भी टीवी और फ़िल्मों  के जाने पहचाने चहेरे हैं। ख़ास बात है कि वह ज़ी-5 की वेब सीरीज़ फिक्सर का भी हिस्सा रह चुके हैं।

वेब सीरीज़ की रिलीज़ डेट को लेकर सोनी लिव ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की। हालांकि, उम्मीद है कि जल्द ही दर्शकों को एक अच्छी सीरीज़ और जिम्मी शेरगिल दोनों ही देखने को मिलेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।