Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Broken But Beautiful 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज, सिद्धार्थ शुक्ला-सोनिया राठी की जोड़ी ने किया कमाल, फैंस के लिए है एक सरप्राइज

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Mon, 17 May 2021 07:43 AM (IST)

    रविवार को इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही ट्रेंड करना भी शुरू कर दिया है। ट्रेलर में सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी की ताज़ा की ऑन-स्क्रीन जोड़ी कमाल की नजर आ रही है।

    Hero Image
    Broken But Beautiful 3, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। पहले दो सीजन की जोरदार सफलता के बाद, ऑल्ट बालाजी अपनी सबसे सफल फ्रैंचाइजी 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के तीसरे सीजन के साथ वापस लौट आया है। शो के लिए फैंस की बेकरारी को देखते हुए रविवार को इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही ट्रेंड करना भी शुरू कर दिया है। ट्रेलर में सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी की ताज़ा की ऑन-स्क्रीन जोड़ी कमाल की नजर आ रही है। इसके साथ ही ट्रेलर में एक बड़ा स्पॉइलर भी दे दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल इस ट्रेलर में स्पॉइलर के रूप में नजर आए विक्रांत मैस्सी और हरलीन सेठी। विक्रांत और हरलीन दोनों ब्रेकन बट ब्यूटिफुल के दूसरे सीजन में नजर आए थे। अब तीसरे सीजन में इनकी गेस्ट अपीयरेंस फैंस के लिए चौंकाने वाली है। 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' में प्यार, लालसा और दिल टूटने का सफर बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला 'अगस्त्य' की भूमिका में नजर आ रहे हैं, तो वहीं सोनिया राठी 'रुमी' के किरदार में नजर आईं।

    ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक महत्वाकांक्षी निर्देशक अगस्त्य राव को रूमी देसाई से प्यार हो जाता है। उनकी दुनिया अलग है, और वे एक-दूसरे से अलग चीजें भी चाहते हैं, जो दिल टूटने की एक परफ़ेक्ट रेसिपी है। ट्रेलर में सिद्धार्थ के प्रशंसक उनके एंग्री यंग मैन के अवतार को काफी पसंद कर रहे हैं। यह ट्रेलर प्यार, नफरत, जुनून, निराशा, बदला और ईर्ष्या जैसी विभिन्न भावनाओं के साथ एक रोलर कॉस्टर राइड है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

    सिद्धार्थ शुक्ला यहां अगस्त्य की भूमिका में थियेटर के गुस्सैल युवा के रूप में संदर्भित किए गए हैं, जबकि रूमी उनकी म्यूज की हैं। ट्रेलर में प्रभावशाली डायलॉग्स ने चार चांद लगा दिए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के रॉ और बोल्ड अवतार ने उनके फैंस को दीवाना बना लिया है। जबकि ट्रेलर में सोनिया राठी की एक छोटी प्रेजेंस है, वह एक कलाकार के रूप में बहुत प्रॉमिसिंग नज़र आ रही हैं। ब्रोकन बट ब्यूटीफुल - 3 विशाल मिश्रा, अमाल मल्लिक और अखिल सचदेवा के मूल साउंडट्रैक के साथ अधिक इंटेंस, अधिक ब्रोकन और अधिक ब्यूटीफूल होगा, जो निश्चित रूप से दर्शकों के दिलों को छू लेगा।

    प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और प्रियंका घोष द्वारा निर्देशित, 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' अगस्त्य (सिद्धार्थ शुक्ला) और रूमी (सोनिया राठी) के रिश्ते में उतार-चढ़ाव दिखाती है। जहां जुनून कभी खत्म नहीं होता, लेकिन शिफ्ट हो जाता है। सीरीज में एहन भट, जाह्नवी धनराजगीर, मनवीर सिंह, तान्या कालरा और सलोनी खन्ना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह शो ऑल्ट बालाजी पर 29 मई, 2021 से स्ट्रीम किया जाएगा।

    सुधा चंद्रन के पिता का निधन, 86 वर्ष की उम्र में केडी चंद्रन ने ली अंतिम सांस