Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rudra Edge Of Darkness: इंतजार खत्म! अजय देवगन की डेब्यू वेब सीरीज 'रूद्र' इस तारीख को होगी रिलीज, देखें नया ट्रेलर

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Mon, 14 Feb 2022 01:45 PM (IST)

    Rudra The Edge of Darkness सीरीज में अजय देवगन एक अंडर कवर कॉप के किरदार में हैं। एशा देओल राशि खन्ना अतुल कुलकर्णी भी सीरीज में विभिन्न किरदारों में नजर आने वाले हैं। सीरीज का निर्देशन राजेश मापूसकर ने किया है।

    Hero Image
    Rudra Release Date Ajay Devgn Debut Web Series. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। अजय देवगन की डेब्यू वेब सीरीज रूद्र- द ऐज ऑफ डार्कनेस की रिलीज डेट रिवील कर दी गयी है। सोमवार को मुंबई में एक इवेंट के जरिए फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया गया, जिसमें अजय देवगन के साथ फिल्म की स्टार कास्ट मौजूद रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रूद्र- द ऐज ऑफ डार्कनेस एक क्राइम सीरीज है, जिसका निर्देशन राजेश मापूसकर ने किया है। सीरीज 4 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। इस सीरीज में अजय एक बार फिर पुलिस अफसर के किरदार में दिखायी देंगे, मगर इस बार उनका अंदाज सिंघम वाला नहीं है। यह पुलिस अफसर खाकी पहनकर काम नहीं करता, बल्कि अंडर कवर रहकर मुंबई के अपराध की अंधेरी गलियों में क्रिमिनल्स को ढूंढता और ठिकाने लगाता है। 6 एपिसोड्स की सीरीज में अजय के किरदार का नाम रूद्रवीर सिंह है। रूद्र अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी उलझा हुआ है। सीरीज में एशा देओल, राशि खन्ना, अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, मिलिंद गुणाजी और लूक केनी विभिन्न किरदारों में दिखेंगे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

    रूद्र- द ऐज ऑफ डार्कनेस का ट्रेलर दो हफ्तों पहले रिलीज किया गया था। बता दें, रूद्र ब्रिटिश टीवी शो लूथर का भारतीय रूपांतरण है। नील क्रॉस रचित सीरीज में इदरिस एल्बा ने डीसीआई जॉन लूथर का रोल निभाया था। इदरिस अंडरकवर पुलिस ऑफिसर के किरदार में थे। एलिस मोर्गन रूथ विल्सन के रोल में थीं। 2010 से 2019 के बीच इस शो के 5 सीजन आ चुके हैं। पहले सीजन में 6 एपिसोड्स थे। बीबीसी वन पर इसका प्रसारण हुआ था। रूद्र सीरीज का निर्माण अप्लॉज एंटरटेनमेंट और बीबीसी स्टूडियोज ने मिलकर किया है।

    हॉटस्टार इससे पहले ब्रिटिश सीरीज डॉक्टर फॉस्टर का इंडियन अडेप्टेशन आउट ऑफ लव और क्रिमिनल जस्टिल का इसी टाइटल से भारतीय रूपांतरण ला चुका है। सीरीज हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, मलयालम और बंगाली भाषा में भी रिलीज होगी।

    रूद्र से पहले अजय 25 फरवरी को रिलीज हो रही आलिया भट्ट स्टारर संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में एक अहम किरदार में दिखायी देंगे। रूद्र के बाद 25 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म आरआरआर में भी अजय एक खास भूमिका में नजर आएंगे। अप्रैल में अजय के निर्माण-निर्देशन में बनी फिल्म रनवे 34 रिलीज होगी। मैदान भी इसी साल रिलीज होने वाली है।