Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Richa Chadha के साथ पीरियड वेब सीरीज़ से ओटीटी की दुनिया में डेब्यू कर सकते हैं संजय लीला भंसाली

    अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस प्रोजेक्ट की शुरुआत इस साल के अंत तक हो जाएगी। संजय लीला भंसाली फ़िलहाल गंगूबाई काठियाबाड़ी में व्यस्त हैं जिसमें आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। संजय लीला भंसाली अपनी फ़िल्मों की भव्यता के लिए जाने जाते हैं।

    By Manoj VashisthEdited By: Updated: Wed, 06 Jan 2021 08:16 AM (IST)
    Hero Image
    Sanjay Leela Bhansali and Richa Chadha. Photo- Mid-Day, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी हिस्टोरिकल फ़िल्मों के लिए विख्यात संजय लीला भंसाली अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में रिचा चड्ढा फीमेल लीड रोल में होंगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, भंसाली की यह वेब सीरीज़ का कैनवास भी उनकी फ़िल्मों की तरह ही भव्य और विशाल होगा। रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया गया है कि भारतीय इतिहास के एक बेहद अहम अध्याय को लेकर यह पीरियड ड्रामा बनाया जा रहा है। संजय लीला भंसाली इसका निर्माण स्वतंत्र निर्माता के तौर पर करेंगे, जिसके बाद इसे किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेचा जाएगा। स्क्रिप्ट के अनुसार, इस सीरीज़ में दो पुरुष किरदार मुख्य होंगे। रिचा फीमेल लीड में होंगी। हालांकि, अभी तक रिचा ने इसे साइन नहीं किया है। 

    अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस प्रोजेक्ट की शुरुआत इस साल के अंत तक हो जाएगी। संजय लीला भंसाली फ़िलहाल गंगूबाई काठियाबाड़ी में व्यस्त हैं, जिसमें आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। संजय लीला भंसाली अपनी फ़िल्मों की भव्यता के लिए जाने जाते हैं। ख़ासकर, पीरियड फ़िल्मों में उनकी यह ख़ूबी झलकती है। 

    रिचा चड्ढा ने भंसाली की फ़िल्म गोलियों की रासलीला राम लीला में एक अहम किरदार निभाया था। 2013 में आयी इस फ़िल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे। रिचा की फ़िल्म मैडम चीफ़ मिनिस्टर 22 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। इस फ़िल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)

    भंसाली की आख़िरी रिलीज़ फ़िल्म पद्मावत है, जो 2018 में रिलीज़ हुई थी। चित्तौड़गढ़ की रानी पद्मावती के जौहर पर आधारित फ़िल्म में दीपिका पादुकोण ने मुख्य किरदार निभाया था, जबकि शाहिद कपूर महाराजा रावल रतन सिंह के किरदार में थे, वहीं रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। यह फ़िल्म काफ़ी विवादों में रही थी। हालांकि, बॉक्स ऑफ़िस पर फ़िल्म को सफलता मिली थी।

    इससे पहले भंसाली ने बाजीराव मस्तानी का निर्देशन किया था। मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव और मस्तानी की इस प्रेम कहानी में प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पत्नी काशीबाई के रोल में थीं। यह फ़िल्म 2015 में आयी थी।