विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Reporting Live OTT Release: खनन माफियाओं का पर्दाफाश करेंगी परिणीति चोपड़ा, कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?

Published: Mon, 28 Sep 2026 12:31 PM (IST)

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग ओटीटी फिल्म रिपोर्टिंग लाइव की रिलीज डेट सामने आ गई है।

परिणीति चोपड़ा की ओटीटी फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

परिणीति चोपड़ा की ओटीटी फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. रिपोर्टिंग लाइव की रिलीज डेट का एलान

  2. ओटीटी पर आएगी परिणीति चोपड़ा की फिल्म

  3. फिल्म में दिखाई जाएगी खनन माफियाओं की कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन की फेमस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) बेशक बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन ओटीटी पर वह उनकी फिल्में और वेब सीरीज लगातार आ रही हैं। शक वेब सीरीज के बाद अब परिणीति की एक और नई ओटीटी फिल्म रिपोर्टिंग लाइव (Reporting Live) का मेकर्स की तरफ से एलान कर दिया गया। 

फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ-साथ इसकी ओटीटी रिलीज की जानकारी भी दी गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि परिणीति की रिपोर्टिंग लाइव को ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम किया जाएगा। 

परिणीति की ओटीटी फिल्म रिपोर्टिंग लाइव

लंबे समय से परिणीति चोपड़ा स्टारर एक ओटीटी फिल्म की चर्चा चल रही थी। जिसका पुष्टिकरण अब रिपोर्टिंग लाइव फिल्म के तौर पर हो गया है। सोमवार को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) की तरफ से रिपोर्टिंग लाइव की ऑफिशियल अनाउंसमेंट एक्स हैंडल पर की गई है और साथ ही इसकी रिलीज डेट भी कन्फर्म की गई है। 

जिसके आधार पर 9 अक्टूबर 2026 को परिणीति चोपड़ा स्टारर रिपोर्टिंग लाइव को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। इस ओटीटी मूवी में परिणीति संध्या नाम की एक महिला रिपोर्टर की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी, जो अपने कैमरा मैन के साथ मिलकर अवैध तरीके से रेत माफियाओं के गलत कारोबार और अपराधों का पर्दाफाश करती हुईं नजर आएंगी। 

यह भी पढ़ें- OTT पर नंबर-1 बनी 7 एपिसोड की नई Mystery Thriller, सस्पेंस घुमा देगा दिमाग; ट्रेंडिंग में निकली अव्वल

parineeti chopra

फिल्म रिपोर्टिंग लाइव का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आने के बाद इसको लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है और वे इस आगामी इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगें हैं।

बात की जाए रिपोर्टिंग लाइव के मेकर्स के बारे में तो इस ओटीटी मूवी का निर्माण पार्थ किरण ठाकुर और जोशुआ शिरसाथ ने किया है, जबकि डायरेक्शन और लेखन की जिम्मेदारी निर्देशक ध्रुव त्रिपाठी और राइटर मिहिर जाधव ने निभाई है। 

रिपोर्टिंग लाइव की कास्ट

ओटीटी मूवी रिपोर्टिंग लाइव की कास्ट के बारे में बात की जाए तो इमसें परिणीति चोपड़ा के अलावा सिनेमा जगत के कई मशहूर कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे। जिनमें- देवेन भोजानी, अमोल पालेकर, आदिल हुसैन और शेखर सुमन के नाम शामिल हैं, जो अपने-अपने समय के दमदार अभिनेता रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- 'गलत फिल्में, गलत PR...', बिना काम के परिणीति चोपड़ा को बैठना पड़ा था घर, ट्रोलिंग पर भी तोड़ी चुप्पी