विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shaque Trailer: दिमागी खेल, साजिश या काला जादू... 'शक' के दायरे में परिणीति चोपड़ा की खोज; दमदार ट्रेलर आउट

Published: Thu, 10 Sep 2026 02:10 PM (IST)

Shaque Trailer: परिणीति चोपड़ा की आगामी वेब सीरीज शक का ट्रेलर जारी हो गया है। जेनिफर विंगेट के रोल ने लोगों का ध्यान खींचा।

शक का दमदार ट्रेलर हुआ जारी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

शक का दमदार ट्रेलर हुआ जारी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. परिणीति की पहली वेब सीरीज 'शक' का ट्रेलर जारी

  2. बच्ची की किडनैपिंग से जुड़ी है सीरीज की कहानी

  3. नेटफ्लिक्स पर 24 सितंबर से स्ट्रीम होगी सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक नए किरदार के साथ परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) लौट आई हैं। वह पहली बार वेब सीरीज में काम कर रही हैं। उनकी आगामी ओटीटी सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' (Shaque: Trust No One) इन दिनों चर्चा में है।

परिणीति चोपड़ा की आगामी सीरीज 'शक' का ऐलान कुछ समय पहले ही हुआ था। अब इसका ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। इंटेंस रोल में एक्ट्रेस को पसंद किया जा रहा है।

शक सीरीज का ट्रेलर आउट

गुरुवार को जारी हुए 'शक' सीरीज के ट्रेलर की शुरुआत बच्ची की किडनैपिंग से शुरू होती है। डिलीवरी के बाद अस्पताल से ही मां बनीं परिणीति का बच्चा चोरी हो जाता है। देखते ही देखते 8 साल बीत जाते हैं, लेकिन एक मां की अपनी बच्ची की खोज का सिलसिला खत्म नहीं होता है।

parineeti

अचानक 8 साल बाद उसके पास उसकी बच्ची की फोटोज आती हैं। पुलिस शक करती है कि कहीं बच्ची अपने सर्कल में से किसी के द्वारा तो नहीं किडनैप की गई है। शक की सुई हर उस शख्स पर जाती है, यहां तक उसकी सास और पति पर भी।

मिस्ट्री से भरा है सीरीज का ट्रेलर

इस बीच वह साइकेट्रिक से मिलती है, अपना इलाज कराती है। उसे लगता है कि कोई उसे पागल करने की कोशिश कर रहा है। वह अपनी बच्ची को ढूंढने के लिए तांत्रिक तक का सहारा लेती है। मिस्ट्री थ्रिलर का ट्रेलर सस्पेंस और थ्रिल से भरा हुआ है। परिणीति के अलावा जेनिफर और बाकी कलाकारों की भूमिका की लोग तारीफ कर रहे हैं।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

 

शक की रिलीज डेट

परिणीति चोपड़ा की ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 24 सितंबर से स्ट्रीम होने वाली है। इसमें परिणीति के अलावा सोनी राजदान, अनूप सोनी, जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, सुमित व्यास, शरलीन सेठी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। 

यह भी पढ़ें- 8 महीने से OTT पर धाक जमाए बैठी है 7 एपिसोड की Thriller, टॉप ट्रेंडिंग में छाई सीरीज; मिली है 7.1 रेटिंग

यह भी पढ़ें- इंडिया में धड़ल्ले से देखी जा रही है 8 एपिसोड की Thriller Drama, IMDb ने दी 8.3 रेटिंग; 2 सीजन भी थे सुपरहिट