Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kadakh: सोनी लिव पर आ रही है रणवीर शौरी और रजत कपूर की नई फ़िल्म, कॉन्सेप्ट लगा रहा है मजेदार

    By Rajat SinghEdited By:
    Updated: Wed, 17 Jun 2020 08:21 AM (IST)

    Kadakh रणवीर शौरी स्टारर इस फ़िल्म कड़क का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया है। ट्रेलर में फ़िल्म का जो कॉन्सेर्ट दिखाया गया है वह काफी मजेदार लग रहा है।

    Kadakh: सोनी लिव पर आ रही है रणवीर शौरी और रजत कपूर की नई फ़िल्म, कॉन्सेप्ट लगा रहा है मजेदार

     नई दिल्ली, जेएनएन। पिछले कुछ सयम से सोनी लिव एक बाद एक नई वेब सीरीज़ और फ़िल्मों की घोषणा कर रहा है। पहले जिम्मी शेरगिल 'योर ऑनर' वेब सीरीज़ आने वाले है। इसके बाद अब एक नई फ़िल्म की घोषणा की गई है। रणवीर शौरी स्टारर इस फ़िल्म कड़क का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया है। ट्रेलर में फ़िल्म का जो कॉन्सेर्ट दिखाया गया है, वह काफी मजेदार लग रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेडर में क्या है?

    फ़िल्म के ट्रेलर में डॉर्क कॉमेडी  दिखाई गई है। सुनील नाम का मिड एज आदमी है। उसका राधव के पत्नी से अफेयर है। इस बात का पता जब राधव को चलता है, तो वह सुनील के घर बंदूक लेकर पहुंच जाता है। वह उसे धमकता है। लेकिन गलती से राधव खुद को गोली मार लेता है। इसके बाद जो होता है, वह बहुत मजेदार है। सुनील के फ्लैट पर उसके दोस्त दिवाली पार्टी के लिए आते हैं। वह मना करता है, लेकिन  उसका दोस्त जोशी कहता है कि थाठे से 10 किलो मटन लेकर आया हूं। इस पर सुनील लाश को छुपा देता है और पार्टी में मशगूल हो जाता है। लेकिन गलती से राधव के दोस्तों को पता चल जाता है कि उसके घर में लाश है। इस जब दोस्त उसपर गुस्सा करते हैं, तो वह बोलता है कि जोशी 10 किलो मटन लेकर आया था, इसलिए पार्टी कैंसिल नहीं की। कुल मिलाकर ट्रेलर में थ्रिलर और कॉमेडी दोनों नज़र आ रही है। 

    कास्ट और रिलीज़ डेट

    फ़िल्म के लिए आपको ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। फ़िल्म 19 जून को सोनी लिव पर प्रीमियर होगी। फ़िल्म में सुनील का किरदार निभा रहे हैं रणवीर शौरी। रणवीर इससे पहले इरफ़ान ख़ान की आखिरी फ़िल्म अंग्रेजी मीडियम में नज़र आए थे। रणवीर को अलावा तारा शर्मा और रजत कपूर जैसे भी एक्टर नज़र आएंगे। रजत कपूर ने ही इस फ़िल्म को लिखा और निर्देशित किया है। रजत कपूर अपनी स्पेशल किस्म की फ़िल्मों के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले 'आखों देखी' जैसी फ़िल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।