विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana OTT Release: कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'रामायण'? प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी

Published: Sun, 29 Nov 2026 01:31 PM (IST)

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रामायण' की ओटीटी रिलीज की अटकलों पर विराम लगाया है। 

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी रामायण?

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी रामायण?

HighLights

  1. नमित ने रामायण की ओटीटी रिलीज पर बात की

  2. फिल्म के डिजिटल अधिकार अभी तक नहीं बेचे गए हैं

  3. किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी रामायण

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने 'रामायण' (Ramayana) की OTT रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं पर बात की है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

जब नमित से सवाल किया गया कि रामायण ओटीटी पर कब आ रही है। इस पर उन्होंने साफ किया कि मेकर्स की फिलहाल इस फिल्म को किसी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की कोई योजना नहीं है।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई डील?

इससे पहले मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि जियोहॉटस्टार ने 450 करोड़ रुपये की डील में इसके डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं, लेकिन नमित मल्होत्रा ने इन दावों को खारिज कर दिया है।

हाल ही में डीडी न्यूज से बातचीत में मल्होत्रा ने खुलासा किया कि फिल्म अभी तक किसी भी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को नहीं बेची गई है और इसके डिजिटल रिलीज की तत्काल कोई योजना नहीं है। उन्होंने दर्शकों से बड़े पर्दे पर फिल्म का अनुभव करने का भी आग्रह किया।

उन्होंने कहा, 'ओटीटी पर एक स्टैंडर्ड प्रोसेस में नहीं हम आज की डेट पर रिलीज नहीं कर रहे हैं। अभी बातचीत हो रही है क्योंकि मैं चाहता था कि ये पिक्चर बड़े पर्दे पर हो, म्यूजिक और पिक्चर को एक्सपीरियंस लीजिए। ओटीटी पर तो काफी महीनों के बाद आएगी, अभी तो कोई तत्काल प्लान है नहीं।'

ओटीटी पर आएगी फिल्म?

उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि उन्होंने अब तक फिल्म के डिजिटल अधिकार किसी भी स्ट्रीमिंग सेवा को नहीं बेचे हैं। नमित ने कहा, 'मैंने आज तक किसी को ओटीटी राइट्स बेची नहीं है। मेरा ये मन है जब तक ये थिएटर में उसको एन्जॉय करो। जब ओटीटी पे आएगी, तब आएगी। लेकिन आज की डेट में मेरा कोई ऐसा प्लान है नहीं, ना मैंने किसी के साथ डील की है और ना कोई ऐसा मन है कि आज, कल परसो में किसी के साथ डील करूं।'

रामायण का पहला पार्ट 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था, जो शुरू में दिवाली 2027 में रिलीज़ होने वाला था, उसे टाल दिया गया है। अब यह फिल्म दिवाली 2028 में सिनेमाघरों में आ सकती है।

यह भी पढ़ें- 24वें दिन Ramayana पर हुई कुबेर कृपा, शनिवार को रणबीर कपूर की फिल्म ने दुनियाभर में लहराया परचम

यह भी पढ़ें- शनि की कृपा ने Ramayana को किया मालामाल, 24वें दिन 1000 करोड़ से ज्यादा कमाकर रच दिया इतिहास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।