विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rana Naidu Hindi Trailer: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में एक-दूसरे से भिड़ेंगे चाचा-भतीजा, इस दिन होगी रिलीज

By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
Published: Thu, 16 Feb 2023 12:39 PM (IST)

Rana Naidu Hindi Trailer राणा और वेंकटेश पहली बार इस सीरीज के जरिए एक-दूसरे के साथ नजर आएंगे। रिश्ते में ...और पढ़ें

Rana Naidu Hindi Trailer Release Date Staring Rana Daggubati and Venkatesh. Photo- screenshot
Rana Naidu Hindi Trailer Release Date Staring Rana Daggubati and Venkatesh. Photo- screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। नेटफ्लिक्स ने आने वाली क्राइम सीरीज राणा नायडू का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया है। इस सीरीज में चाचा-भतीजे की जोड़ी राणा दग्गूबटी और वेंकटेश नजर आएगी। हालांकि, सीरीज में वेंकटेश राणा के पिता के किरदार में दिखेंगे।

ट्रेलर के अनुसार, राणा एक ऐसे व्यक्ति राणा नायडू के किरदार में हैं, जो सेलिब्रिटीज की समस्याओं का निराकरण करता है। जब भी किसी सेलिब्रिटी को कोई समस्या होती है तो वो राणा को कॉल करता है। मगर, राणा के पास उनकी अपनी समस्याएं सुलझाने का कोई उपाय नहीं है और उसकी सबसे बड़ी समस्या उसके पिता नागा नायडू है, जो जेल से लौटकर आया है।

सीरीज इन दोनों के टकराव की कहानी है। सीरीज के क्रिएटर करण अंशुमान हैं, जिन्होंने प्राइम वीडियो के लिए इनसाइड ऐज और मिर्जापुर वेब सीरीज बनायी हैं। करण ने सुपर्ण एस वर्मा के साथ शो का निर्देशन भी किया है। सीरीज हिंदी और तेलुगु में 10 मार्च को प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा रही है। शो में सुरवीन चावला, सुशांत सिंह, अभिषेक बैनर्जी, गौरव चोपड़ा, आशीष विद्यार्थी और राजेश जैश प्रमुख किरदारों में दिखेंगे।

सीरीज को लेकर राणा ने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए बेहद अहम है, क्योंकि काफी वक्त से इसे लाने का इंतजार कर रहे थे। नेटफ्लिक्स ही नहीं, बल्कि मेरे चाचा के साथ भी मेरा पहला प्रोजेक्ट है।

सुंदर, करण और सुपर्ण के साथ काम करना समृद्ध करने वाला अनुभव रहा। राणा का किरदार निभाना काफी मुश्किल रहा, क्योंकि यह एक जटिल किरदार है। इसकी जड़ें अपने परिवार के साथ जुड़ी हैं, मगर पिता से इसके संबंध अच्छे नहीं हैं।

राणा ने हिंदी फिल्मों में दम मारो दम से डेब्यू किया था, जिसमें वो बिपाशा बसु के अपोजिट थे। 2019 में आयी हाउसफुल 4 में राणा ने डबल रोल निभाया था। 2021 में आयी उनकी हाथी मेरे साथ पैन इंडिया रिलीज हुई थी। 

वहीं, वेंकटेश तेलुगु सिनेमा के वेटरन एक्टर हैं। उनका भी हिंदी फिल्मों से काफी पुराना कनेक्शन है। 1993 में आयी अनाड़ी से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें करिश्मा कपूर फीमेल लीड थीं। वेंकटेश अब सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में भी एक खास किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वेंकटेश ने हिंदी सिनेमा में ज्यादा काम नहीं किया है, मगर अनाड़ी की वजह से उन्हें पहचाना जाता है।