Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Setu OTT Release: ओटीटी पर पहुंची अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु, देखने के लिए खर्च करनी होगी इतनी रकम

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Fri, 02 Dec 2022 02:52 PM (IST)

    Ram Setu OTT Release Date राम सेतु में अक्षय कुमार ने आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभायी है जो राम सेतु के अस्तित्व को खोजने निकला है। फिल्म एक्शन एडवेंचर जॉनर की है जिसमें फैंटेसी का भी तड़का लगाया गया है।

    Hero Image
    Ram Setu OTT Release Date. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर आ चुकी है। फिलहाल यह रेंटल स्कीम के तहत उपलब्ध है। फिल्म दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी राम सेतु के तार इसके अस्तित्व से जुड़े हैं। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिज और नुसरत भरूचा ने लीड रोल निभाये हैं। साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर सत्यदेव भी एक अहम किरदार में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस फैंटेसी एडवेंचर फिल्म में अक्षय ने नास्तिक आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभायी है, जो राम सेतु का सच जानने निकलता है। हालांकि, फिल्म में और कई दिलचस्प मोड़ हैं। राम सेतु बॉक्स ऑफिस पर तो सफल नहीं रही थी, पर ओटीटी पर आने से फिल्म के दर्शकों की संख्या बढ़ सकती है।

    हालांकि, फिल्म अभी फ्री नहीं है। जिन प्राइम वीडियो के ग्राहकों को भी राम सेतु देखने के लिए 199 रुपये का रेंटल चुकाना होगा। फिल्म कुछ वक्त सब्सक्राइबर्स के लिए मुफ्त की जाएगी। 148 मिनट अवधि की फिल्म को आइएमडीबी पर 5.3 रेटिंग मिली है। फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी उपलब्ध है। वहीं, अंग्रेजी सबटाइटल भी दिये गये हैं। 

    यह भी पढ़ें: Freddy Movie Review- कार्तिक आर्यन ने किया प्यार का सफल पंचनामा, प्रेडिक्टेबल कहानी से हुआ रोमांच का मर्डर

    बॉक्स ऑफिस पर नहीं मिली सफलता

    25 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ने 70 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया था। फिल्म को 15 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग मिली थी, मगर ओपनिंग वीकेंड के बाद फिल्म गिरती चली गयी। इसके साथ रिलीज हुई अजय देवगन-सिद्धार्थ मल्होत्रा की थैंक गॉड भी सिनेमाघरों में कुछ खास नहीं चली थी। इन दोनों फिल्मों को कन्नड़ फिल्म कांतारा के हिंदी वर्जन ने भी प्रभावित किया थ। फिल्म को प्रमोट करने के लिए राम सेतु हेम भी लॉन्च किया गया था।

    फिल्म को सोशल मीडिया में विरोध का सामना भी करना पड़ा था।  बीजेपी नेता सुब्रहमण्यम स्वामी ने केस दर्ज करवाने धमकी दी थी। उनका आरोप था कि फिल्म राम सेतु के बारे में गलत धारणा पेश करती है, इसलिए इस फिल्म के खिलाफ कार्लवाई करेंगे। 

    राम सेतु भारत में अमेजन स्टूडियोज का पहला प्रोडक्शन भी है। फिल्म की शूटिंग का श्रीगणेश अयोध्या में हुआ था, जिसमं अक्षय के साथ उनकी दोनों हीरोइनें शामिल हुई थीं।

    ओटीटी पर इस आयीं अक्षय की ये फिल्में

    साल 2022 अक्षय के लिए अच्छा नहीं बीता है। उनकी एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं हुई। अलबत्ता ओटीटी पर उनकी फिल्मों ने जरूर धमाल मचाया है। इससे पहले कठपुतली डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी, जो एक मर्डर मिस्ट्री थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। अक्षय ने फिल्म में एक कत्ल के केस तफ्तीश कर रहे पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया था। राम सेतु से पहले सिनेमाघरों में अक्षय की  बच्चन पांडेय और सम्राट पृथ्वीराज भी रिली हुई थीं, मगर इन सभी ने निराश किया। बच्चन पांडेय और सम्राट पृथ्वीराज प्राइम वीडियो के ग्राहकों के लिए फ्री में उपलब्ध हैं। 

    यह भी पढ़ें: OTT Movies In December-  काला, फ्रेडी, ब्लर, इंडिया लॉकडाउन... यह रहा ट्रेलर के साथ दिसम्बर का पूरा कैलेंडर

    comedy show banner
    comedy show banner