Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raksha Bandhan 2022: रक्षा बंधन वीकेंड में OTT पर देखिए भाई-बहन के प्यार को समर्पित ये फिल्में

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 09 Aug 2022 07:53 AM (IST)

    Raksha Bandhan 2022 Movies On OTT हिंदी सिनेमा में तकरीबन हर दौर में ऐसी फिल्में आती रही हैं जिनमें भाई-बहन के बीच बॉन्डिंग को मुख्य प्लॉट बनाया गया हो या अहम प्लॉट रखा गया हो। ऐसी फिल्मों की लिस्ट जो ओटीटी पर भी देखी जा सकती हैं।

    Hero Image
    Raksha Bandhan 2022 Bollywood Movies Based On Brother Sister Love. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Raksha Bandhan 2022 Special Movies On OTT: भाई और बहन का रिश्ता बड़ा अनूठा होता है। इस रिश्ते में प्यार की जो महक होती है, वो किसी दूसरे रिश्ते में नजर नहीं आती। वहीं, दोस्ती का पुरसुकून एहसास भी होता है। जज्बात की किश्ती पर सवार रहने वाले हिंदी सिनेमा ने भी इस रिश्ते को समय-समय पर खूब भुनाया है और कई इमोशनल फिल्में दी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन के जरिए भाई-बहन पर आधारित विषय विस्तार के साथ एक बार फिर पर्दे पर लौटा है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मगर, इससे पहले भी कई ऐसी फिल्में हिंदी सिनेमा में आती रही हैं, जिन्होंने भाइयों और बहनों को खूब रुलाया है। चलिए, आपको बताते हैं इन फिल्मों के बारे में और ये भी कि अब इन्हें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। 

    1. सच्चा झूठा- 1970 में आयी सच्चा झूठा राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में उन्होंने डबल रोल निभाया था। फिल्म में विनोद खन्ना भी अहम भूमिका में थे। इस सस्पेंस-थ्रिलर कहानी में भाई-बहन के एंगल को भी एक्सप्लोर किया गया था और फिल्म का गीत मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया... आज भी लोकप्रिय है। इस फिल्म में बेबी नाज ने राजेश खन्ना की बहन का रोल निभाया था, जो शारीरिक रूप से अक्षम होती है।

    OTT प्लेटफॉर्म- जियो स्टूडियो पर फिल्म को मुफ्त देख सकते हैं।

    2. हरे रामा हरे कृष्णा- देवानंद और जीनत अमान की यह फिल्म वैसे तो दम मारो दम और हिप्पी कल्चर को पर्दे पर लाने के लिए जानी जाती है, मगर इसकी मुख्य कहानी एक भाई द्वारा खोयी हुई बहन की तलाश पर आधारित है। फिल्म में जीनत अमान ने देवानंद की बहन का किरदार निभाया था। 1971 में आयी यह उन दुर्लभ फिल्मों में शामिल है, जिनमें हीरोइन बहन बनकर भी रातों-रात स्टार बन जाती है।

    OTT प्लेटफॉर्म- यह मूबी ऐप पर देखी जा सकती है, मगर इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

    3. प्यार किया तो डरना क्या- 1998 में आयी इस फिल्म में सलमान खान और काजोल लीड रोल्स में थे। अरबाज खान ने काजोल के भाई को रोल निभाया था, जो काफी प्रोटेक्टिव होता है। फिल्म में धर्मेंद्र भी अहम भूमिका में थे।

    OTT प्लेटफॉर्म- यह फिल्म जी5 पर देखी जा सकती है।

    4. बंधन- सलमान खान और रम्भा के लीड रोल्स वाली यह फिल्म भाई-बहन की बॉन्डिंग पर आधारित है। इस फिल्म में सलमान ने अश्विनी भावे के भाई का रोल निभाया था, जो बहन के साथ एक तरह ससुराल में ही रहता है। जीजा जी के रोल में जैकी श्रॉफ थे। यह फिल्म 1998 में आयी।

    OTT प्लेटफॉर्म- यह फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    5. जोश- गोवा की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म में शाह रुख खान और ऐश्वर्या राय ने भाई-बहन के रोल निभाये थे। चंद्रचूड़ सिंह फिल्म में ऐश्वर्या के प्रेमी बने थे। मंसूर खान निर्देशित यह फिल्म 2000 में आयी थी। 

    OTT प्लेटफॉर्म- जोश डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

    6. फिजा- खालिद मोहम्मद निर्देशित फिल्म में करिश्मा कपूर ने ऋतिक रोशन की बहन का रोल निभाया था। कहानी बहन की खोये हुए भाई की खोज पर आधारित थी। जया बच्चन फिल्म में मां के रोल में थे। सुष्मिता सेन का आइटम सॉन्ग महबूब मेरे काफी लोकप्रिय रहा था। 

    OTT प्लेटफॉर्म- यह फिल्म एपल टीवी पर 120 रुपये के रेंटल पर उपलब्ध है। 

    7. माई ब्रदर... निखिल- इस फिल्म में संजय सूरी और जूही चावला भाई-बहन के किरदार में हैं। 2005 में ओनीर निर्देशित फिल्म एड्स की एवेयरनेस पर बनायी गयी थी। 

    OTT प्लेटफॉर्म- यह फिल्म जी5 पर उपलब्ध है।

    8. जय हो- सोहेल खान निर्देशित सलमान खान की यह फिल्म 2014 में आयी थी। इस एक्शन फिल्म में तब्बू ने सलमान की बहन का रोल निभाया था। दोनों के बीच बॉन्डिंग कहानी का खास हिस्सा थी। 

    OTT प्लेटफॉर्म- यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

    9. दिल धड़कने दो- जोया अख्तर निर्देशित यह फिल्म वैसे तो एक डिस्फंक्शनल फैमिली की कहानी दिखाती है, मगर भाई-बहन के किरदार कहानी में काफी अहम हैं। 2015 की इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह ने भाई-बहन के रोल निभाये थे।

    OTT प्लेटफॉर्म- यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    10. सरबजीत- 2016 में आयी इस फिल्म में पाकिस्तानी जेल में बंद सरबजीत सिंह और उन्हें आजाद करवाने के लिए बहन दलबीर कौर की कहानी दिखायी गयी थी। दलबीर का किरदार ऐश्वर्या ने निभाया था, जबकि सरबजीत के रोल में रणदीप हुड्डा थे। फिल्म का निर्देशन उमंग कुमार ने किया था।

    OTT प्लेटफॉर्म- यह फिल्म प्राइम वीडियो पर है।

    यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2022: जानिए- मुंबई में धर्मेंद्र की मुंहबोली बहन के बारे में, जिन्होंने संघर्ष के दिनों में दी थी पनाह

    यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2022 Song: फूलों का तारों का सबका कहना है... इन 10 गानों के बिना अधूरा है रक्षाबंधन का त्यौहार

    यह भी पढ़ें: Happy Raksha Bandhan 2022: मिलिए टीवी जगत के टॉप 10 भाई-बहनों से, करते हैं काम और हैं बड़े फेमस