Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजकुमार राव-कृति सेनन की 'हम दो हमारे दो' सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज़, जानें- कब और कहां देख सकते हैं?

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Wed, 06 Oct 2021 05:36 PM (IST)

    Hum Do Hamare Do Release Date फ़िल्म का निर्देशन अभिषेक जैन ने किया है जबकि निर्माता दिनेश विजन हैं। टीज़र में दिखाया गया है कि कृति सेनन राजकुमार राव के पास आकर कहती हैं कि अपने मम्मी-डैडी को बुला लो। बात ख़त्म करके लाइफ शुरू करते हैं।

    Hero Image
    Rajkummar Rao and Kriti Sanon. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड निर्माताओं को अभी तक इंतज़ार था कि महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुल जाएं तो फ़िल्मों की रिलीज़ डेट जारी करें। ऐसा हुआ भी। जैसे ही महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों के खोले जाने की अनुमति मिली, ताबड़तोड़ कई बिग बजट और स्टार कास्ट वाली फ़िल्मों की रिलीज़ तारीखों की घोषणा हो गयी और लगातार हो रही है, मगर इस बीच कुछ फ़िल्में ऐसी भी हैं, जिन्हें मौजूदा हालात देखते हुए ओटीटी का रास्ता ही ठीक लग रहा है। ऐसी ही एक फ़िल्म है हम दो हमारे दो, जिसमे राज कुमार राव और कृति सेनन लीड रोल्स में हैं। निर्माताओं ने तय किया है कि इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही उतारेंगे और बुधवार को फ़िल्म के टीज़र के साथ रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी गयी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हम दो हमारे दो का निर्देशन अभिषेक जैन ने किया है, जबकि निर्माता दिनेश विजन हैं, जो स्त्री, बाला, लुका छुपी, रूही और मिमी जैसा फ़िल्में बना चुके हैं। टीज़र में दिखाया गया है कि कृति सेनन राजकुमार राव के पास आकर कहती हैं कि अपने मम्मी-डैडी को बुला लो। बात ख़त्म करके लाइफ शुरू करते हैं। टीज़र में पंकज त्रिपाठी का वॉइसओवर में बताया जाता है कि फ़िल्म का हीरो मम्मी-डैडी को गोद लेगा। इस रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म में परेश रावल, रत्नी पाठक और अपारशक्ति खुराना भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे। हम दो हमारे दो 29 अक्टूबर को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। ट्रेलर जल्द जारी किया जाएगा।

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Kriti (@kritisanon)

    राजकुमार राव और कृति सेनन इससे पहले दिनेश विजन की डायरेक्टोरियल डेब्यू फ़िल्म राब्ता में साथ काम कर चुके हैं। हालांकि, उस फ़िल्म में राजकुमार ने कैमियो किया था। अश्विनी अय्यर तिवारी निर्देशित बरेली की बर्फी में राजकुमार और कृति के साथ आयुष्मान खुराना भी मुख्य भूमिका में नज़र आये थे। 

    इस साल कृति सेनन की यह दूसरी डायरेक्ट-टू-ओटीटी रिलीज़ है। इससे पहले मिमी नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है, जिसमें पंकज त्रिपाठी ने उनके साथ मुख्य भूमिका निभायी थी। यह फ़िल्म काफ़ी पसंद की गयी और कृति को इस फ़िल्म के लिए सराहा गया था। मिमी के साथ उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू भी किया। वहीं, राजकुमार राव की भी 2021 में दूसरी ओटीटी रिलीज़ है। इससे पहले नेटफ्लिक्स ओरिजिनल द व्हाइट टाइगर में राजकुमार प्रियंका चोपड़ा के अपोज़िट नज़र आये थे। सिनेमाघर खुलने के एलान के बाद हम दो हमारे दो पहली चर्चित स्टार कास्ट वाली फ़िल्म होगी, जो सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है।