OTT पर दस्तक देने आ रही है साउथ की ब्लॉकबस्टर, 80 करोड़ कमाने वाली मूवी को मिली 8.1 रेटिंग; नोट कीजिए तारीख
किसी ने सोचा नहीं था कि सिर्फ 80 लाख से शुरुआत करने वाली एक छोटे बजट की फिल्म देखते ही ...और पढ़ें

OTT पर धमाका करने आ रही साउथ की ये ब्लॉकबस्टर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वीकेंड का इंतजार हर सिनेप्रेमी को रहता है कि कोई नई फिल्म या सीरीज आएगी और उनके मनोरंजन का बंदोबस्त हो जाएगा। पिछले कुछ दिनों में कई ऐसी फिल्में-सीरीज आईं हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया।
एक ऐसी ही फिल्म पिछले दिनों ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई। किसी ने सोचा नहीं था कि एक हीरोइन की फिल्म कई बड़े स्टार्स पर भारी पड़ेगी और सिनेमाघरों में चलेगी। अब लीजिए वही फिल्म ओटीटी (New OTT Release) पर दस्तक देने जा रही है।
कब आ रही है थाई किझावी?
जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं फिल्म का नाम है 'थाई किझावी' (Thaai Kizhavi)। ये फिल्म इस साल की बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है। फरवरी 2026 में सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के साथ ही, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।
यह भी पढ़ें- Netflix पर धूम मचा रही है 52 मिनट की फिल्म, ट्रेंडिंग में नंबर-1 पर बनी हुई है ये नई फैमिली ड्रामा
अब यह फिल्म जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होने जा रही है। जी हां, सिनेमाघरों में शानदार कमाई करने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे रही है। राधिका सरथकुमार (Radhika Sarathkumar) की यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 10 अप्रैल से Jio Hotstar पर स्ट्रीम होगी। इसका एलान भी किया जा चुका है।
View this post on Instagram
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने की बंपर कमाई
आपको बता दें कि इस तमिल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ग्लोबली करीब 80 करोड़ का आंकड़ा पार किया था, जो अपने आप में बड़ी बात है। तमिल सिनेमा में इस वक्त 'थाई किझावी' (Thaai Kizhavi) हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।
सैकल्निक की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नेट 61.34 करोड़ का कारोबार किया। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन करीब 80.61 करोड़ रहा है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 80 लाख का कारोबार किया था, लेकिन किसे पता था अपनी दमदार कहानी के चलते ये फिल्म वर्ल्डवाइड 80 करोड़ से ज्यादा कमा जाएगी।
क्या है फिल्म की कहानी?
आपको बता दें कि, फिल्म में राधिका सरतकुमार मुख्य किरदार में हैं और फिल्म की कहानी उन्हीं के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में राधिका ने ऐसी 70 साल की बुजुर्ग महिला का किरदार निभाया है, जिसके बेटे उसकी प्रोपर्टी पाने के लिए मेहनत करते हैं।
इसी बीच उसके बेटे की कहानी और महिला की कहानी में कई पेंच फंसते हैं, जहां कहीं-कहीं फिल्म आपको हंसाती है, तो कहीं आपको इमोशनल करके जाती है। फिल्म में राधिका के अलावा सिंगमुली (Singampuli), अरुलदॉस ( Aruldoss), बाला श्रवण (Bala Saravanan) समेत कई स्टार्स हैं।
