विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

63 साल की एक्ट्रेस ने हिला डाला Box Office, 10 दिन में फिल्म ने कर डाली छप्पर फाड़ कमाई

Published: Mon, 09 Mar 2026 06:09 PM (IST)

Thaai Kizhavi Box Office: साउथ सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस राधिक सरथकुमार की लेटेस्ट फिल्म थाई किझावी इन दिनों थिएटर्स से ...और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में अगर कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है, तो उसमें किसी बड़े स्टार्स की मूवी शामिल नहीं है। बल्कि साउथ सिनेमा की 63 वर्षीय वेटरन एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार स्टारर लेटेस्ट फिल्म थाई किझावी इस वक्त कमाई के मामले में गर्दा उड़ाए हुए है। 

रिलीज के 10 दिन के भीतर साउथ की इस कॉमेडी ड्रामा ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन का एक जादुई आंकड़ा छू लिया है। ऐसे आइए जानते हैं कि कम बजट में बनने वाली थाई किझावी ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है। 

थाई किझावी ने किया कमाल

अक्सर देखा जाता है कि बड़े स्टार्स की फिल्मों को ज्यादा लाइमलाइट मिलती है, जबकि छोटे कलाकारों की फिल्मों को नजरअंदाज किया जाता है। लेकिन उन्हीं छोटे कलाकारों की फिल्में सफलता का नया इतिहास लिखती हैं और स्लीपर हिट बनकर सबको चौंका देती हैं। फिलहाल यही कारनामा साउथ सिनेमा की अभिनेत्री राधिका की फिल्म थाई किझावी कर रही है।

Thaai Kizhavi box office 

27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थाई किझावी ने अब तक ग्लोबली कमाई के मामले में 50 करोड़ का बड़ा आंकड़ा पार हर किसी को हैरान किया है। इस मामले की जानकारी खुद थाई किझावी के मेकर्स की तरफ से सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी गई है। अपनी फिल्म की इस सफलता को लेकर उन्होंने ट्वीट में लिखा है-

थाई किझावी ने रिलीज के महज दिन 10 दिनों में दुनियाभर में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। हर जगह से मिले जबरदस्त प्यार और सपोर्ट से बहुत खुश हैं। इसे इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद। इस तरह से थाई किझावी ने निर्माता मूवी की सफलता पर खुशी जाहिर की है।  बता दें कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी ग्रॉस 38 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है।

क्या है थाई किझावी की कहानी?

गौर किया जाए थाई किझावी की कहानी की तरफ तो ये एक गांव बुजुर्ग  और अमीर महिला की इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी में ट्विस्ट उस वक्त आता है, जब उसके बेटे और रिश्ते संपत्ति हड़पने के लिए उसकी मौत का इंतजार करते हैं और वह महिला मरने का नाम नहीं लेती है। अचानक वह बीमार पड़ जाती है और प्रोपर्टी के लालच में सभी लोग इसकी सेवा करने लगते हैं। इसी तरह मूवी में पूरा रोमांच बना रहता है।