यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Paatal Lok Trailer: क्लिक करिए और घुस जाइए 'पाताल लोक' के अदंर, जहां रहते हैं खतरनाक कीड़े
Paatal Lok Trailer 9 एपिसोड की इस सीरीज़ को 15 मई को रिलीज़ किया जाएगा। ट्रेलर से पहले अमेज़न ने ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Paatal Lok Trailer: अमेज़न प्राइम वीडियो की अपकमिंग वेब सीरीज़ 'पाताल लोक' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। 9 एपिसोड की इस सीरीज़ को 15 मई को रिलीज़ किया जाएगा। ट्रेलर से पहले अमेज़न ने इसको लेकर सस्पेंस बनाए रखा। ट्रेलर को भी एक ट्रिक के साथ रिलीज़ किया गया है। यह अभी यूट्यूब पर लिस्टेड नहीं है, लेकिन पाताल लोक डॉट कॉम पर उपलब्ध है। वहीं, अमेज़न ने इसका लिंक अपने ऑफ़िशियल ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है।
ट्रेलर में क्या है
ट्रेलर देख कर लगता है कि यह एक डॉर्क क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ है। ट्रेलर की शुरुआत मोनोलॉग से होती है। 'ये जो दुनिया है ना...दुनिया, यह एक नहीं, तीन दुनिया है। सबसे ऊपर स्वर्ग लोक, जिसमें देवता रहते हैं। बीच में घरती लोक, जिसमें आदमी रहते हैं। नीचे पाताल लोक, जिसमें कीड़े रहते हैं।' इस सीन में तीन वर्ग दिखता है। अपर क्लास, मिडिल क्लास और लोअर क्लास।
dwaar khul chuke hain, kya aap #PaatalLok mein pravesh karne ke liye tayyar ho?https://t.co/OlaFMWckdC" rel="nofollow 🔥
— amazon prime video IN (@PrimeVideoIN) May 4, 2020
कहानी को पुलिस ऑफ़िसर हाथीराम के इर्द-गिर्द बुनी गई है। हाथीराम अपने नीजि जीवन और प्रोफेशलन जीवन दोनों में इज्ज़त के लिए मोहताज है। मीडिया टाइकून संजीव मेहरा पर जानलेवा हमला होता है। यह केस हाथीराम के पास आता है। वह चार लोगों को गिरफ़्तार करता है। चारों एक से बढ़कर एक अपराधी। लेकिन केस पुलिस से छीन कर सीबीआई को दे दिया जाता है। हाथीराम को निलंबित कर दिया जाता है। अब हाथीराम सब कुछ सुलाझा कर अपनी इज्ज़त वापस चाहता है।
कास्ट
सीरीज़ की स्टार कास्ट काफी शानदार लग रही है। 'पातल लोक' को लिखा है उड़ता पंजाब जैसी फ़िल्म लिखने वाले सुदीप शर्मा ने। सीरीज़ के हिस्से दो निर्देशक हैं। अविनाश अरुण और प्रोसित रॉय। अविनाश दृश्यम जैसी फ़िल्मों को कोरियोग्राफ कर चुके हैं। वहीं, रॉय परी जैसी फ़िल्म का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा इसको प्रोड्यूस कर रही हैं। हाथी राम के किरादार में जयदीप अहलावत हैं। वहीं, संजीव मेहार का किरदार नीरज कबि निभा रहे हैं। इन दोनों के अलावा गुल पनाग, जगजीत संधु, विपिन शर्मा और अभिषेक बनर्जी से एक्टर भी इस सीरीज़ का हिस्सा है।
