विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कुत्तों' की कहानी ने OTT पर जमाई हुकूमत, 2 घंटे 26 मिनट की फिल्म ने जीता जनता का दिल

Published: Tue, 06 Oct 2026 01:20 PM (IST)

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिलहाल 2 घंटे 26 मिनट की एक शानदार फिल्म जमकर ट्रेंड कर रही है।

ओटीटी पर आई ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

ओटीटी पर आई ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. ओटीटी पर आई कुत्तों की कहानी वाली मूवी

  2. सिनेमाघरों में नहीं मिला था दर्शकों का साथ

  3. ओटीटी पर आते ही चमकी फिल्म की किस्मत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते अगस्त के महीने में सिनेमाघरों में एक फिल्म को रिलीज किया गया था, जिसमें कुत्तों की भावुक करने वाली कहानी को दिखाया गया था। थिएटर्स में इस मूवी को अधिक दर्शक नहीं मिले थे, लेकिन ओटीटी पर आते ही अब ये फिल्म जनता की फेवरेट बन गई है।

जिसके चलते 2 घंटे 26 मिनट की ये मूवी फिलहाल ओटीटी पर टॉप ट्रेंडिंग में छाई हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस लेख में कौन सी हिंदी फिल्म के बारे में बात की जा रही है।

ओटीटी पर इस फिल्म की चमकी किस्मत

अक्सर देखा जाता है कि जो फिल्म कमर्शियल तौर पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाती हैं, वह ओटीटी पर अच्छा रिस्पॉन्स हासिल करने में सफल रहते हैं। ऐसा ही कुछ फिलहाल निर्देशक अमित राय की फिल्म ओह माय डॉग (Ohh My Dog) के साथ देखने को मिल रहा है। जी हां बीते 1 अक्टूबर को ओह माय डॉग को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। 

यह भी पढ़ें- Upcoming OTT Releases: नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर मनोरंजन का मेला, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

Saagar Kinare Dil Yeh Pukare song (1)

ओटीटी पर आने के बाद ओह माय डॉग ने फैंस का दिल जीत लिया है और अपनी इमोशनल कहानी की गहरी छाप छोड़ी है। यही कारण है कि मौजूदा समय में अभिनेता पंकज त्रिपाठी की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर मस्ट वॉच बन गई है और ट्रेडिंग के मामले में तीसरे स्थान पर ट्रेंड कर रही है। 

ohhmydog

बात की जाए ओह माय डॉग की कहानी के बारे में ये फिल्म एक छोटे लड़के और उसके पालतू कुत्ते के बीच के गहरे भावनात्मक रिश्ते को दर्शाती है। उस लड़के का वह वफादार कुत्ता एक दिन अचानक से गायब हो जाता है और वह लड़का उसकी तलाश में निकल पड़ता है। इस दौरान समाज की कई अन्य सच्चाइयों और संवेदनाओं का भी पता चलता है, जो इसे एक रोचक फिल्म बनाता है।

बॉक्स ऑफिस पर नहीं रही सफल

ओह माय गॉड जैसी सफल मूवी फ्रेंचाइजी बनाने वाले निर्देशक अमित राय की ओह माय डॉग बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट 14 करोड़ के करीब बताया गया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म महज 5 करोड़ का कारोबार ही कर पाई थी, जिसकी वजह ओह माय डॉग एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी।

यह भी पढ़ें- Netflix पर जनता की फेवरेट बनी नई रोमांटिक-ड्रामा, ट्रेंडिंग में साउथ फिल्म ने उड़ाया गर्दा