विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

3 महीने से Netflix पर धाक जमाकर बैठी रोमांटिक सीरीज, IMDb पर मिली है धांसू रेटिंग

Published: Sun, 04 Oct 2026 02:46 PM (IST)

8 एपिसोड की रोमांटिक सीरीज 3 महीने से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर कब्जा जमाए बैठी हुई है।

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही रोमांटिक सीरीज

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही रोमांटिक सीरीज

HighLights

  1. नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही रोमांटिक सीरीज

  2. 8 एपिसोड की सीरीज ने जमाया कब्जा

  3. तीन महीने से ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर हर हफ्ते कोई ना कोई सीरीज या फिल्म रिलीज होती है लेकिन लंबे वक्त तक इनमें से कम ही ट्रेंडिंग लिस्ट में टिक पाती है। लेकिन तीन महीने पहले एक सीरीज रिलीज हुई थी जो अब भी टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

यह सीरीज जुलाई में नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई थी और अक्तूबर में भी यह 8 एपिसोड की सीरीज टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। इतना ही नहीं इसे IMDb पर 7.6 की धांसू रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें- पर्दे पर फिर लौट रहे बापू, प्रतीक गांधी की सीरीज से लेकर Manoj Bajpayee की फिल्म में दिखेगी महात्मा गांधी की कहानी

क्या है रोमांटिक सीरीज की कहानी?

कहानी एक शांत स्वभाव के सॉफ्टवेयर इंजीनियर चंदर की है जो लिखने और एक कैफे खोलने का सपना देखता है। जॉब करते हुए ही उसकी मुलाकात एक बेहत आजाद ख्यालों वाली, बेफिक्र डिवोर्स लॉयर सुधा से होती है।

musafir (2)

माता-पिता द्वारा अरेंज्ड-मैरिज के लिए मिलाए जाने पर, वे परिवार के दबाव से बचने के लिए कैजुअल डेटिंग करने का समझौता करते हैं। लेकिन सिचुएशन कुछ ऐसी बन जाती हैं कि वे लिव-इन रिलेशनशिप में आ जाते हैं, जहां वे अपने बढ़ते प्यार और बिल्कुल अलग-अलग करियर की महत्वाकांक्षाओं के बीच तालमेल बिठाते हैं।

musafir (4)

लेकिन सुधा अपनी आजादी से समझौता करने या शादी करने से साफ इनकार कर देती है, इसलिए वे आखिरकार अलग हो जाते हैं। कॉर्पोरेट की भागदौड़ भरी जिंदगी छोड़कर, चंदर मसूरी की पहाड़ियों में चला जाता है। वहां, वह अपनी बिजनेस पार्टनर और प्रीति के साथ एक कैफे खोलता है और दोनों के बीच प्यार भी हो जाता है। हालांकि कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब सुधा चंदर से मिलने वहां पहुंच जाती है।

musafir (5)

इन कलाकारों से सजी है सीरीज

सीरीज का नाम है 'मुसाफिर कैफे' (Musafir Cafe) जिसमें विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने चंदर की भूमिका निभाई है। वहीं सुधा के किरदार में वेदिका पिंटो और प्रीति के किरदार में महिमा मकवाना नजर आ रही हैं।

musafir (3)

यह सीरीज 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसे दिव्य प्रकाश दुबे द्वारा लिखा गया और निर्देशित किया गया है। सीरीज में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो, महिमा मकवाना के साथ आदिल हुसैन, सादिया सिद्दीकी, राजीव सिद्धार्थ, अनुभा फतेहपुरिया जैसे कलाकारों ने काम किया है।

यह भी पढ़ें- कॉमेडी ड्रामा ने OTT पर आते ही डाल लिया डेरा, ट्रे़ंडिंग में नंबर-1 निकली नई वेब सीरीज