कॉमेडी ड्रामा ने OTT पर आते ही डाल लिया डेरा, ट्रे़ंडिंग में नंबर-1 निकली नई वेब सीरीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हाल ही में एक नई कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज को रिलीज किया गया है, जो दर्शकों की फेवरेट बन गई है।

ओटीटी की नंबर-1 सीरीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
ओटीटी पर आई 8 एपिसोड की सीरीज
कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज बनी नंबर-1
दर्शकों की फेवरेट बनी नई सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्टूबर महीने की शुरुआती दिन पर ओटीटी पर एक मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। कॉमेडी ड्रामा जॉनर वाली ये नई सीरीज ओटीटी पर आते ही जनता की फेवरेट बन गई है और इसे खूब देखा जा रहा है।
आलम ये है कि 8 एपिसोड वाली मनोरंजन से भरपूर ये वेब सीरीज फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नंबर-1 बन गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस लेख में यहां कौन सी सीरीज के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
ओटीटी पर आते ही नंबर-1 बनी ये सीरीज
जिस लेटेस्ट वेब सीरीज के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसका पहला सीजन पिछले साल ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया है और अपनी कॉमेडी से भरपूर कहानी के दम पर वह सीजन हिट रहा था। ऐसे में पहले सीजन की अपार सफलता के बाद अब मेकर्स इसका दूसरा सीजन लेकर आए हैं, जिसका नाम है- दुपहिया 2 (Dupahiya 2)।
-1791094595911.webp)
यह भी पढ़ें- Dupahiya 2 Review: 'झा' परिवार का दुश्मन बना 'धड़कपुर', दोगुने ट्विस्ट एंट टर्न्स के साथ लौटी दुपहिया
जी हां वेब सीरीज दुपहिया सीजन 2 को बीते 1 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। पहले सीजन की तरह इस बार भी दुपहिया के धड़कपुर गांव की कॉमेडी और रोमांच से भरपूर कहानी सभी को पसंद आई है और अब दुपहिया 2 प्राइम वीडियो पर मस्ट वॉच बन गई है।

8 एपिसोड वाली दुपहिया सीजन 2 फिलहाल अमेजन प्राइम वीडियो पर ट्रेंडिंग में नंबर-1 के पायदान पर कब्जा जमाए हुए हैं, जो ये बताने के लिए काफी है कि ये सीरीज फैंस को काफी पसंद आ रही है और ओटीटी पर धड़ल्ले से देखी जा रही है।
बता दें कि पहले सीजन की तरह दुपहिया 2 में गजराव राव, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवांगी रघुवंशी, यशपाल शर्मा, रेणुका शहाणे और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया है।
आईएमडीबी रेटिंग में हिट निकली दुपहिया 2
दुपहिया सीजन 2 की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात की भी लगाया जा सकता है कि इस नई सीरीज को फिलहाल आईएमडीबी (IMDB) की तरफ से 8.6/10 की धांसू रेटिंग मिली है, जो इसे एक मस्ट वॉच और सक्सेसफुल सीरीज होने का दावा करता है।
