Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Never Have I Ever Social Media Review: लोगों पसंद आ रही है इंडियन अमेरिकन लड़की की कहानी

    By Rajat SinghEdited By:
    Updated: Tue, 28 Apr 2020 10:49 AM (IST)

    Never Have I Ever Social Media Review एक इंडियन अमेरिकन लड़की की कहानी लोगों को ख़ूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर इस नई वेब सीरीज़ की जमकर तारीफ हो रही है। आइए जानते हैं

    Never Have I Ever Social Media Review: लोगों पसंद आ रही है इंडियन अमेरिकन लड़की की कहानी

     नई दिल्ली, जेएनएन। नेटफ्लिक्स पर लॉकडाउन के दौरान कई नए शो आ रहे हैं। हिंदी में जहां हसमुख जैसी वेब सीरीज है, तो अंग्रेजी में नेवर हैव आई एवर। 27 अप्रैल यानी सोमवार को नेवर हैव आई एवर का पहला सीज़न रिलीज़ किया गया। एक इंडियन अमेरिकन लड़की की कहानी लोगों को ख़ूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर इस नई वेब सीरीज़ की जमकर तारीफ हो रही है। आइए जानते हैं...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मैत्री रामाकृष्णन की एक्टिंग

    लोगों को कैनेडियन एक्टर मैत्री रामाकृष्णनन की एक्टिंग पसंद आ रही है। उन्होंने वेब सीरीज़ में देवी नाम की एक लड़की का किरदार निभाया है। देवी एक इंडियन अमेरिकन गर्ल है, जो कॉलेज में अपने आपको बदलना चाहती है। वह रोमांस करना चाहती है। देवी का देशी लुक और स्टाइल लोगों को पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस  Chrissie Fit ने तारीफ करते हुए लिखा कि नेटफ्लिक्स की नेवर हैव आई एवर जबरदस्त है। मजेदार और शानदार, ख़ास बात है कि इसमें सभी अच्छे लग रहे हैं।... रामाकृष्णनन एक स्टार है।'

    इसके अलावा लोग इस सीरीज़ की कहानी की भी तारीफ कर रहे हैं। लोग इसके बनानी वाली मिंडी केलिंग की भी तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इस सीरीज़ की स्टोरी लाइन की भी तारीफ कर रहे हैं। क्रिटिक्स को भी यह सीरीज़ पसंद आ रही है। 

    क्या है कहानी

    वेब सीरीज़ कहानी एक टीनएजर लड़की देवी के इर्द-गिर्द घूमती है। वह पढ़ाकू है, लेकिन उसे कूल बनना है। इसके लिए वह अपने फ्रैंड्स के साथ कॉलेज में कुछ अलग करने का प्लान करती है। इस बीच देवी के साथ जो होता है, उससे एक सेचुएशन कॉमेडी पैदा होती है। 

    आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स पर टीनएजर्स कहानियों के अपने एक दर्शक हैं। पिछले कुछ समय से इस तरीके के कंटेंट को काफी पसंद किया जा रहा है। कॉलेज और उसके पीछे की कहानियां। इससे पहले स्ट्रैंजर्स थिंग्स और 13 रीजन वाई भी कुछ ऐसी ही सीरीज़ है।