Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Netflix Top 10 Movies: ट्रेंड में आयीं 2018 की ये फिल्में, टॉप 10 में नई संग पुरानी 'लस्ट स्टोरीज'

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Fri, 14 Jul 2023 09:44 PM (IST)

    Netflix Top 10 Movies इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर अजीब ट्रेंड देखने को मिल रहा है। नई फिल्मों के साथ कुछ बेहद पुरानी फिल्में भी ऊपर आ गयी हैं। इनमें ऐसी हॉलीवुड फिल्में भी शामिल हैं जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं और अब ओटीटी पर मौजूद हैं। कुछ हिंदी फिल्में भी ऐसी हैं जो कई साल बाद देखी जा रही हैं।

    Hero Image
    Netflix Top 10 Movies Lust Stories 2 Afwaah Extraction 2. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। ओटीटी के आने से ना सिर्फ एक्टर्स को, बल्कि दर्शकों को भी सहूलियत मिली है। कम पैसे में घर बैठे भरपूर मनोरंजन उठा सकते हैं। खासकर, कोरोना पैनडेमिक के बाद लोग ओटीटी पर शिफ्ट हुए। कुछ तो ऐसे शिफ्ट हुए कि फिर थिएटर जाने की आदत ही छूट गयी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बहरहाल, ओटीटी पर कंटेंट चुनना भी एक चुनौती है। इस लेख में नेटफ्लिक्स (Netflix) की वो फिल्में, जो शुक्रवार को रहीं टॉप-10 में। सुधीर मिश्रा निर्देशित अफवाह अभी भी देश में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शामिल है।

    1. लस्ट स्टोरीज 2

    लस्ट स्टोरीज सीजन-2 में चार कहानियों को जगह दी गई है। इन्हें आर बाल्की, कोंकणा सेन शर्मा, सुजॉय घोष और अमित शर्मा ने डायरेक्ट किया है। सीरीज में तमन्ना भाटिया और विजय शर्मा की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री भी देखने को मिलेगी। इसके अलावा तिलोत्‍तमा शोम, नीना गुप्ता, मृणाल ठाकुर, कुमुद मिश्रा और काजोल भी अलग-अलग कहानियों में मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखेंगे।

    2. द पोप्स एक्सोरसिस्ट

    यह हॉरर फिल्म है, जो वेटिकन के चीफ एक्सोरसिस्ट फादर गेब्रियल अमोर्थ की असल फाइलों पर आधारित है। फिल्म में अमोर्थ एक छोटे बच्चे का एक्सोरसिज्म करता हैं, जिसे बुरी ताकतों ने वश में कर लिया है। इस फिल्म में रसल क्रो एक्सोरसिस्ट के रोल में हैं। 

    3. द आउटलॉज

    यह अमेरिकन एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें पियर्स ब्रोसनन, नीना डोबरेव, एडम डिवाइन और एलेन बारकिन ने मुख्य किरदार निभाये हैं। एक बैंक मैनेजर का बैंक उसकी शादी से कुछ दिन पहले लूट लिया जाता है। मैनेजर को शक है कि इसमें उसके ससुराल वालों का हाथ है।

    4. अफवाह

    सुधीर मिश्रा की फिल्म 'अफवाह' की कहानी एक युवा नेता विक्की के स्वार्थ पर टिकी है, जो अपना पॉलिटिकल करियर चमकाने के लिए अपने इलाके में लव-जिहाद का झूठ परोसता है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भूमि पेडनेकर और सुमित व्यास हैं। क्रिटिक्स ने भी इसे काफी सराहा था।

    5. टक्कर

    यह फिल्म एक्शन, ड्रामा और रोमांस से भरपूर है। फिल्म में एक युवा जल्द से जल्द अमीर बनने की ख्वाहिश रखता है, लेकिन एक रोड जर्नी के दौरान वह मुश्किलों में फंस जाता है। फिल्म में सिद्धार्थ, योगी बाबू, दिव्यांशा कौशिक, अभिमन्यु सिंह और मुनीशकांत जैसे मंझे हुए कलाकार हैं।

    6. स्काईस्क्रेपर

    यह 2018 में आयी एक अमेरिकी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो रॉसन मार्शल थर्बर द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म में एक पूर्व एफबीआई एजेंट अपने परिवार को बचाने के लिए आतंकवादियों से भिड़ता हुआ दिखाई देता है। यह थर्बर के करियर की पहली गैर-कॉमेडी फिल्म है।

    7. मोर्टल इंजिंस

    यह 2018 की साइ-फाइ फिल्म है, जिसकी कहानी इसी नाम के नॉवल से ली गयी है। क्रिश्चियन रिवर्स निर्देशित फिल्म एक हजार साल बाद के समय में सेट है। विभिन्न इंसानी ग्रुपों के बीच वॉर पर आधारित फिल्म सिनेमाघरों में फेल रही थी।

    8. एक्सट्रैक्शन 2

    यह एक अमेरिकी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे सैम हारग्रेव ने निर्देशित किया है। इस सीक्वल की कहानी में इस बार क्रिस हेम्सवर्थ का किरदार अपनी एक्स वाइफ की बहन और उसके बेटे को ड्रग माफिया पति के चंगुल से बचाकर लाता है, मगर इस क्रम में बहन के पति की मौत हो जाती है और उसका भाई उनके पीछे पड़ जाता है।क्रिस हेम्सवर्थ के साथ गुलशिफ्तेह फरहानी, एडम बेसा, ओलगा कुरीलेन्को, डैनियल बर्नहार्ट अहम किरदारों में नजर आते हैं।

    9. टक्कर-तेलुगु

    10. लस्ट स्टोरीज

    लस्ट स्टोरीज 2 की वजह से इसकी पहली फिल्म भी ट्रेंड में आ गयी है, जो 2018 में आयी थी। इस एंथोलॉजी फिल्म की चार कहानियां को अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, करण जौहर और दिबाकर बनर्जी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में राधिका आप्टे,भूमि पेडनेकर, मनीषा कोइराला और कियारा आडवाणी हैं।