विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सनकी डॉक्टर बन नवाजुद्दीन सिद्दी ने काटा बवाल, Dr Hassan का टीजर आउट; Jio Hotstar पर इस तारीख को होगी स्ट्रीम

Published: Wed, 18 Nov 2026 05:43 PM (IST)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा की अपकमिंग वेब सीरीज डॉ.हसन का धमाकेदार टीजर मेकर्स ने आउट करते हुए इसकी रिलाज डेट पर से पर्दा उठा दिया है।

डॉ.हसन की OTT रिलीज डेट से उठा पर्दा/ फोटो- इंस्टाग्राम

डॉ.हसन की OTT रिलीज डेट से उठा पर्दा/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. नवाजुद्दीन और दीया मिर्जा की सीरीज का टीजर आउट

  2. डॉ.हसन में सनकी डॉक्टर बनेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

  3. अमेरिकन सीरीज हाउस का हिंदी रीमेक है सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सुबह-सुबह दीया मिर्जा ने जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करना उनका सबसे बुरा सपना बताया तो हर कोई हैरान था। उन्होंने नवाजुद्दीन के एटीट्यूड को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था, जिस पर अभिनेता ने बड़ी बद्तमीजी के साथ जवाब दिया था।

सब यही सोच रहे थे कि आखिरकार इन दोनों के बीच हुआ क्या है। अब इन सभी सवालों के जवाब मिल चुके हैं, क्योंकि ये क्लियर हो गया है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा की ये लड़ाई ऑफ स्क्रीन नहीं, बल्कि ऑन स्क्रीन है, जिसकी एक झलक उनकी नई सीरीज डॉ.हसन के टीजर में देखने को मिली।

अपकमिंग सीरीज डॉ.हसन का टीजर रिलीज

जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) ने नवाजुद्दीन और दीया मिर्जा स्टारर ब्रांड न्यू सीरीज का धमाकेदार टीजर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसकी शुरुआत सनकी डॉ.हसन से होती है, जो बोलते हैं 'कभी-कभी लोगों का लगता है कि डॉक्‍टर भगवान का रूप होते हैं... लगता है वो लोग मुझसे नहीं मिले।' फिर उनकी एक झलक दिखती है, जहां वो डंडे के सहारे लाइन तोड़ आगे बढ़ते हैं और तभी आवाज आती है कि भाई लाइन नहीं दिख रही है क्या?

सामने से डॉ.हसन जवाब देता है कि- अपाहिज नहीं दिख रहा है क्या। इस तरह से टीजर में होता है नवाजुद्दीन सिद्दीकी के किरदार का परिचय, जिसे एक अनफिल्टर इंसान के रूप में दिखाया गया है। वो एक ऐसा डॉ. है जिसके मनमौजी एटीट्यूड से अस्पताल का हर एक स्टाफ परेशान है। इस टीजर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "मिलिए मेडिकल की दुनिया के सबसे नो-फिल्टर कैरेक्टर से- डॉ.हसन शानदार है, लेकिन निर्दयी है।" यह अमेरिकन ड्रामा सीरीज हाउस का हिंदी एडेप्टेशन है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

दिसंबर की इस तारीख को OTT पर होगी रिलीज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर सीरीज डॉ.हसन 11 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज को रोहन सिप्पी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसकी निर्माता बानीजय एशिया हैं। डॉ.हसन के बारे में बात करते हुए
बानीजय एशिया ने कहा, “'हाउस' को दुनियाभर के दर्शकों ने सालों तक पसंद किया है, इसलिए इसे भारतीय दर्शकों के लिए बनाते समय हमने हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखा है।"

Screenshot 2026-11-18 174043

उन्होंने आगे कहा, "'डॉ. हसन' इसी कहानी का भारतीय रूप है, जिसे इस तरह पेश किया गया है कि यहां के दर्शक इससे जुड़ाव महसूस कर सकें। इस कहानी का सबसे खास हिस्सा इसका किरदार है, जो बेहद तेज दिमाग वाला है, उसमें कई कमियां भी हैं, उसका व्यवहार कई बार मुश्किल भरा होता है, लेकिन उसे नजरअंदाज करना आसान नहीं है।" सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा के अलावा फैसल राशिद, रहमत रतन, जयसन थाम और स्मरण सानू जैसे दमदार कलाकार भी हैं।

यह भी पढ़ें- 6 एपिसोड की मिस्ट्री थ्रिलर का JioHotstar पर कब्जा, एक-एक सीन में छिपा है गहरा राज; दिमाग घुमा देगी सीरीज

यह भी पढ़ें- Friday Releases: नवंबर के दूसरे शुक्रवार को फटेगा मनोरंजन का बम, OTT-थिएटर्स में छाएंगी 8 फिल्में-सीरीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।