Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MX Player Upcoming Web Series: क्राइम-थ्रिलर के बाद एमएक्स प्लेयर पर होगा 'लव का पंगा', देखिए ट्रेलर

    By Rajat SinghEdited By:
    Updated: Tue, 13 Oct 2020 05:50 PM (IST)

    MX Player Upcoming Web Series एमक्स प्लेयर की अपकमिंग वेब सीरीज़ एक रोमांटिक स्टोरी है। लव का पंगा की ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। क्राइम और थ्रिलर के बाद देखने की बात है कि ये सीरीज़ कितना लोगों को कितना आकर्षित कर पाती है।

    A still from Love Ka Panga ( Credit- Mid-day)

    नई दिल्ली, जेएनएन। MXPlayer Upcoming Web Series: एमक्स प्लेयर पर लगातार एक के बाद नई वेब सीरीज़ आ रही हैं। हाल ही में आई रक्ताचंल, आश्रम और हाई को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बॉबी देओल स्टारर आश्रम को रिकॉर्डतोड़ व्यूज़ भी मिले हैं। क्राइम, थ्रिलर के बाद अब बारी रोमांस की है। एमएक्स प्लेयर की नई वेब सीरीज़ का नाम 'लव का पंगा' है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है कहानी

    एमएक्स प्लेयर ने इसका एक ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। इस ट्रेलर में दो स्ट्रेंजर्स कहानी दिखाई गई है। दोनों दिल्ली से आते हैं। लेकिन अंतर हैं कि लड़की दिल्ली की हाई सोसाइटी से आती है। वहीं, लड़का बिल्कुल इसके विपरित। दोनों शोलो ट्रिप निकले हुए हैं। यहीं, दोनों की मुलाकात होती है। इसके बाद आपसी लड़ाई शुरू होती है। लेकिन अंत में दोनों के बीच प्यार हो जाता है। लेकिन कन्फ्यूजन के चलते मामला बिगड़ जाता है। क्या दोनों को फिर वापस मिल पाते हैं? यह जानने के लिए रिलीज़ का इंतज़ार करना होगा।

    कास्ट एंड रिलीज़ डेट

    वेब सीरीज़ के कास्ट की बात करें, तो आशा नेगी और अंश बागेरी लीड रोल में हैं। आशा नेगी इससे पहले टीवी की दुनिया में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। उन्हें ज़ी टीवी के शो पवित्रा रिश्ता के किरदार पूर्वी से काफी नाम मिला था। ख़ास बात है कि सुशांत सिंह राजपूत इस लीड रोल में थे। अब आशा नेगी अब डिजिटल दुनिया में कदम रख रही हैं। अंश ने बताया है कि वह आशा नेगी के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं, वेब सीरीज़ को 15 अक्टूबर को रिलीज़ किया जा रहा है। ख़ास बात है कि 16 अक्टूबर को पॉयजन 2 और 23 अक्टूबर को मिर्ज़ापुर 2 भी रिलीज़ हो रही है। अब देखना है कि एमक्स प्लेयर की यह वेब सीरीज़ लोगों को कितना आकर्षित करती है।

    comedy show banner
    comedy show banner