Money Heist 5: नेटफ्लिक्स पर आने से पहले फ्लॉप था 'मनी हाइस्ट', दो सीज़न बाद बंद हो गया था शो
आज की तारीख़ में मनी हाइस्ट की लोकप्रियता को देखते हुए इस बात का यक़ीन करना भी मुश्किल है कि कभी यह एक फ्लॉप शो था जो टीवी पर प्रसारित हुआ था मगर नेटफ्लिक्स के टेकओवर के बाद यह सबसे लोकप्रिय शोज़ में शामिल हो गया।

नई दिल्ली, जेएनएन। नेटफ्लिक्स पर 3 सितम्बर को मनी हाइस्ट सीज़न 5 का पहला वॉल्यूम रिलीज़ किया जा रहा है। इस क्राइम शो ने दुनियाभर में ज़बरदस्त लोकप्रियता हासिल की है और भारतीय दर्शकों के बीच भी इसका क्रेज़ कम नहीं है। इसीलिए शो के आख़िरी सीज़न के लिए फैंस की बेकरारी देखते ही बनती है।
आज की तारीख़ में मनी हाइस्ट की लोकप्रियता को देखते हुए इस बात का यक़ीन करना भी मुश्किल है कि कभी यह एक फ्लॉप शो था, जो टीवी पर प्रसारित हुआ था, मगर नेटफ्लिक्स के टेकओवर के बाद इस शो की किस्मत बदल गयी और यह सबसे लोकप्रिय शोज़ में शामिल हो गया।
मनी हाइस्ट मूल रूप से स्पेनिश सीरीज़ है, जिसका स्पेनिश में शीर्षक La Casa De Papel है। इसका अंग्रेज़ी में मतलब होता है- The House Of Paper... मगर सीरीज़ को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए मनी हाइस्ट (Money Heist) के नाम से जारी किया गया और यह नाम अब ज़बरदस्त लोकप्रिय हो चुका है।
View this post on Instagram
नेटफ्लिक्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर शो की लोकप्रियता के बाद एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज़ की थी, जिसमें इस शो के अर्श से फर्श तक के सफ़र के बारे में बताया था। मनी हाइस्ट- द फिनोमेना नाम से आयी इस डॉक्यूमेंट्री में बताया गया था कि 2017 में स्पेनिश टीवी चैनल एंटेना 3 पर प्रसारित किया गया था। शुरुआत में शो को काफ़ी लोकप्रियता मिली, मगर धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता घटती चली गयी और अंतत: शो को फ्लॉप घोषित कर दिया गया। दूसरे सीज़न के बाद शो को बंद करने का फ़ैसला कर लिया गया था।
बाद में नेटफ्लिक्स ने शो के राइट्स ख़रीद लिए और इसे रिवाइव करके इसे अपने प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया। नेटफ्लिक्स पर आने के बाद शो की कायापलट हो गयी और इसे ख़ूब लोकप्रियता मिली। शो के तीसरे और चौथे सीज़न बनाये गये। चौथा सीज़न पिछले साल रिलीज़ किया गया था।
View this post on Instagram
मनी हाइस्ट की लोकप्रियता को देखते हुए नेटफ्लिक्स ने इसके पांचवें सीज़न हिंदी में भी जारी किया है। इस क्राइम सीरीज़ का यह आख़िरी सीज़न है और दो भागों में रिलीज़ किया जा रहा है। सीज़न 5 का दूसरा भाग वॉल्यूम 3 दिसम्बर को आएगा। वॉल्यूम एक और दो में पांच-पांच एपिसोड्स रखे गये हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।