Move to Jagran APP

Money Heist 5 Finale Release Time: जानें- नेटफ्लिक्स पर कितने बजे रिलीज होगा 'मनी हाइस्ट 5' का आखिरी भाग

नेटफ्लिक्स के आखिरी सीजन का अंतिम भाग कल यानी 3 दिसम्बर को प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दिया जाएगा। इसके साथ ही फैंस को पता चल जाएगा कि प्रोफेसर और उनकी टीम का क्या हुआ? सोना चुराने में वे कामयाब रहे या स्पेशल फोर्स का निशाना बन गये।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 09:46 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 06:36 AM (IST)
Money Heist 5 Finale Release Time: जानें- नेटफ्लिक्स पर कितने बजे रिलीज होगा 'मनी हाइस्ट 5' का आखिरी भाग
Money Heist team during red carpet. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। आखिरकार वो वक्त आ ही गया, जब दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय सीरीज मनी हाइस्ट का सफर पूरा हो जाएगा। नेटफ्लिक्स के पांचवें और आखिरी सीजन का अंतिम भाग कल यानी 3 दिसम्बर को प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दिया जाएगा। इसके साथ ही फैंस को पता चल जाएगा कि प्रोफेसर और उनकी टीम का क्या हुआ? बैंक ऑफ स्पेन से सोना चुराने में वे कामयाब रहे या स्पेशल फोर्स का निशाना बन गये। इन सारे सवालों का जवाब कब मिलेगा, यह हम आपको बता रहे हैं। 

loksabha election banner

मनी हाइस्ट सीजन 5 का दूसरा और आखिरी वॉल्यूम शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर दोपहर डेढ़ बजे स्ट्रीम कर दिया जाएगा। प्लेटफॉर्म ने इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। गुरुवार रात को ट्वीट करके प्लेटफॉर्म ने फैंस के इंतजार को थोड़ा आराम दे दिया। ट्वीट में लिखा गया कि अपनी पासबुक्स को मार्क कर लीजिए। हम बैंक ऑफ स्पेन जा रहा हैं। मनी हाइस्ट फिनाले कल डेढ़ बजे आ रहा है। 

मनी हाइस्ट के खत्म होने पर प्रोफेसर ने जताई खुशी

मनी हाइस्ट सीरीज के खत्म होने से फैंस कुछ दुखी होंगे, लेकिन सीरीज में मुख्य किरदार निभाने वाले कलाकार अलवारो मोर्ते खुश हैं। यह बात अजीब लग सकती है, मगर अलवारो का तर्क सुनकर आप भी उनकी बात से सहमत हो जाएंगे। मैड्रिड में शो के फिनाले से पहले रेड कारपेट आयोजित किया गया था, जिसमें मशहूर यू-ट्यूबर भुवन बाम ने प्लेटफॉर्म की ओर से अलवारो से बात की। शो की समाप्ति को लेकर सवाल पूछने पर अलवारो ने कहा- मैं खुश हूं और आपको बताता हूं, क्यों? अलवारो आगे कहते हैं- मैं यकीन करता हूं कि शो को फिजूल में लम्बा खींचने का कोई फायदा नहीं है। यह लोगों का थका सकता है। इससे गलत एंडिंग का भी खतरा होता है। हम सबको लगता है कि शो को खत्म करने का यह एकदम सही वक्त है। नीचे वीडियो में आप पूरी बातचीत सुन सक

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

मनी हाइस्ट का आखिरी सीजन दो भागों में बांटा गया था। पहले भाग में 5 एपिसोड्स थे और आखिरी भाग में भी पांच एपिसोड्स हैं। पहला भाग 3 सितम्बर को रिलीज हुआ था। प्रोफेसर और उनकी टीम के बचे हुए सदस्य इस वक्त बैंक ऑफ स्पेन में हैं। अब तक पर्दे के पीछे से गेम खेलने वाले प्रोफेसर को फाइनल एपिसोड्स में बाहर आना पड़ेगा। चौथा सीजन 2020 में आया था, जिसमें 8 एसिपोड्स थे। चारों सीजन स्पेनिश के अलावा अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध है।

मनी हाइस्ट स्पेनिशन में ला काला दे पापेल (La Casa de Papel) नाम से बनायी गयी थी। टीवी पर शो फ्लॉप रहा था। इसका निर्माण साल 2017 में स्पेनिश भाषा में किया गया था। नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई डॉक्यूमेंट्री 'मनी हाइस्ट: द फिनोमेना' में इस बात का ज़िक्र है कि यह शो फ्लॉप हो गया था। इसके मुताबिक, मनी हाइस्ट का निर्माण पहले स्पेनिश टीवी चैनल एंटिना 3 के लिए किया गया था। शुरुआत में इस शो को ज़बरदस्त सफलता मिली, लेकिन धीरे-धीरे ग्राफ गिरता गया। दूसरे सीज़न के बाद इसे बंद करने का फ़ैसला कर लिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.