Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Money Heist 5: इंतज़ार ख़त्म! इस तारीख़ को आ रहा है 'मनी हाइस्ट' का आख़िरी सीज़न, नेटफ्लिक्स का एलान

    भारत में भी इस शो के चाहने वालों की बड़ी तादाद है जिनमें कई बॉलीवुड एक्टर्स भी शामिल हैं।शो के हर सीज़न का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार रहता है मगर पांचवें सीज़न को लेकर बेक़रारी कुछ ज़्यादा ही है क्योंकि शो का यह आख़िरी सीज़न है।

    By Manoj VashisthEdited By: Updated: Tue, 25 May 2021 07:49 AM (IST)
    Hero Image
    Money Heist 5 coming in september. Photo- Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। नेटफ्लिक्स की स्पेनिश क्राइम वेब सीरीज़ मनी हाइस्ट की दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। भारत में भी इस शो के चाहने वालों की बड़ी तादाद है, जिनमें कई बॉलीवुड एक्टर्स भी शामिल हैं।शो के हर सीज़न का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार रहता है, मगर पांचवें सीज़न को लेकर बेक़रारी कुछ ज़्यादा ही है, क्योंकि शो का यह आख़िरी सीज़न है। फैंस को जानने की उत्सुकता है कि प्रोफेसर और उनके गैंग का आख़िर क्या हुआ? 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह इंतज़ार बस ख़त्म होने वाला है, बस दो महीने की बात है। नेटफ्लिक्स ने इसकी रिलीज़ डेट का एलान कर दिया है। पांचवां और आख़िरी सीज़न 2 भागों में रिलीज़ किया जाएगा। प्लेटफॉर्म्स ने दोनों की तारीख़ों की घोषणा कर दी है। सीरीज़ का एक वीडियो शेयर करने के साथ नेटफ्लिक्स के एकाउंट से लिखा गया- बेला चिल्लाओ। मनी हाइस्ट का आख़िरी भाग इसी साल आ रहा है। 3 सितम्बर को वॉल्यूम 1  और 3 दिसम्बर को वॉल्यूम 2 आएगा। 

    मनी हाइस्ट के चार सीज़न आ चुके हैं, जिन्हें पार्ट कहा गया है। चारों सीज़न नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं। नेटफ्लिक्स पर शो अंग्रेज़ी भाषा में उपलब्ध है। अपनी लोकप्रियता की वजह से मनी हाइस्ट एक कल्ट शो बन चुका है, मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि टीवी पर शो फ्लॉप रहा था।

    इसका निर्माण साल 2017 में स्पेनिश भाषा में किया गया था। नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई डॉक्यूमेंट्री 'मनी हाइस्ट: द फिनोमेना' में इस बात का ज़िक्र है कि यह शो फ्लॉप हो गया था। इसके मुताबिक, मनी हाइस्ट का निर्माण पहले स्पेनिश टीवी चैनल एंटिना 3 के लिए किया गया था। शुरुआत में इस शो को ज़बरदस्त सफलता मिली, लेकिन धीरे-धीरे ग्राफ गिरता गया। दूसरे सीज़न के बाद इसे बंद करने का फ़ैसला कर लिया गया था। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Álvaro Morte (@alvaromorte)

    इस फ्लॉप टीवी सीरियल में नेटफ्लिक्स ने जान फूंकी। नेटफ्लिक्स ने इस शो के राइट्स खरीदे और पूरी दुनिया को दिखाने का फैसला किया। हालांकि, शुरुआत में नेटफ्लिक्स ने कोई भी प्रचार-प्रसार नहीं किया, लेकिन स्पेन के बाहर के दर्शकों को यह खू़ब पसंद आया। ऐसे में धीरे-धीरे शो वर्ल्ड वाइड हिट हो गया।

    इसके बाद नेटफ्लिक्स की मदद से सीरीज़ का तीसरा और चौथा सीज़न बनाया गया। 70-75 साल पुराना क्रांति गीत 'बेला चाओ' मनी हाइस्ट के जरिए इटली से निकलकर पूरी दुनिया में पहुंचा। शो में प्रोफेसर का रोल स्पेनिश एक्टर अलवारो मोर्ते निभाते हैं, जबकि टोक्यो के किरदार में सिलिन ओलिवियरा नज़र आती हैं। ये दोनों शो के सबसे लोकप्रिय किरदार हैं। IMDb पर यह हाइएस्ट रेटेड शोज़ में शामिल है। तीन लाख से अधिक वोटों के आधार पर मनी हाइस्ट की रेटिंग 8.3 है।