Money Heist 5 से पहले इस सीरीज में नजर आएंगे 'प्रोफेसर', इस हफ्ते प्राइम पर होने वाली है रिलीज
मनी हाइस्ट का आखिरी सीजन चल रहा है जिसका आखिरी पार्ट 3 दिसम्बर को रिलीज किया जाएगा। इसके साथ मनी हाइस्ट सीरीज का पर्दा गिर जाएगा। मनी हाइस्ट सीजन 5 वॉल्यू 2 का ट्रेलर पिछले दिनों जारी किया गया था।

नई दिल्ली, जेएनएन। स्पेनिश क्राइम सीरीज मनी हाइस्ट ने पूरी दुनिया के साथ भारत में भी काफी लोकप्रियता हासिल की है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज के सभी किरदार दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुए, खास तौर पर प्रोफेसर का किरदार, जिसे स्पेनिश कलाकार अलवारो मोर्ते निभाते हैं। मनी हाइस्ट के जरिए भारतीय दर्शकों के बीच पहुंचे अलवारो अब अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही वेब सीरीज द व्हील ऑफ टाइम में एक अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। यह सीरीज 19 नवम्बर को प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा रही है।
यह एक एपिक फैंटेसी सीरीज है, जो रॉबर्ट जॉर्डन के इसी नाम से आये नॉवल पर आधारित है। पहले सीजन में आठ एपिसोड्स प्रसारित किये जाएंगे। इस वेब सीरीज में मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस रोजामुंड पाइक लीड रोल में हैं। अलवारो सीरीज में लोगेन एब्लार नाम का किरदार निभा रहे हैं। खास बात यह है कि सीरीज में भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका बोस भी एक अहम किरदार में दिखने वाली हैं। प्रियंका की आखिरी हिंदी रिलीज सड़क 2 है, जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई थी। प्रियंका के किरदार का नाम एलेना मोसवानी है।
View this post on Instagram
प्राइम ने अलवारो के लुक की झलक भी दिखायी है। सीरीज महिलाओं के एक शक्तिशाली संगठन के बारे में है, जो जादू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आएस सेदई कहा जाता है। रोजामुंड पाइक इसकी सदस्य मोइरेन के रोल में हैं। मोइरेन पांच लोगों के साथ विश्व भ्रमण पर निकलती है। उसे ऐसा विश्वास है कि उनमें से कोई ड्रैगन का अवतार है, जो इस दुनिया को बचा सकता है या खत्म कर सकता है।
View this post on Instagram
वहीं, मनी हाइस्ट की बात करें तो सीरीज का आखिरी सीजन चल रहा है, जिसका आखिरी पार्ट 3 दिसम्बर को रिलीज किया जाएगा। इसके साथ मनी हाइस्ट सीरीज का पर्दा गिर जाएगा। मनी हाइस्ट सीजन 5 वॉल्यू 2 का ट्रेलर पिछले दिनों जारी किया गया था। फैंस को सीजन के क्लाइमैक्स का इंतजार इसलिए भी है, क्योंकि पहली बार प्रोफेसर खुलकर सामने आना वाला है और बैंक में जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।