Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Money Heist 5 में प्रोफेसर के गैंग के छक्के छुड़ाने आया है नया विलेन, नेटफ्लिक्स ने दिखायी पहली झलक

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 10 Jun 2021 08:53 PM (IST)

    कुछ वक़्त पहले ही नेटफ्लिक्स ने इसकी रिलीज़ डेट का एलान किया था। मनी हाइस्ट का आख़िरी सीज़न है और 2 भागों में रिलीज़ किया जाएगा। प्लेटफॉर्म्स ने दोनों ...और पढ़ें

    Hero Image
    Professor and the villain in Money Heist season 5. Photo- Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2021 में जिन वेब सीरीज़ का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है, उनमें नेटफ्लिक्स की स्पेनिश सीरीज़ मनी हाइस्ट का पांचवां सीज़न भी शामिल है। स्पेनिश भाषा में होते हुए भी मनी हाइस्ट की लोकप्रियता भारतीय दर्शकों के बीच भी ज़बरदस्त है, जिसे तमाम लोगों ने अंग्रेज़ी सबटाइटल्स के साथ या फिर हिंदी में डब वर्ज़न देखा। पांचवें सीज़न को लेकर उत्सुकताओं के बीच अब इस सीज़न के विलेन को लेकर नई जनकारी सामने आयी है। नेटफ्लिक्स ने इसका परिचय दर्शकों के करवाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्लेटफॉर्म ने ट्विटर एकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्टर जोस मैनुअल सेडा की पहली झलक दिखायी गयी है। काफ़ी समय से जोस के इस सीज़न को ज्वाइन करने की चर्चा थी, मगर इसकी पुष्टि हो गयी है। जोस को यूनिफॉर्म में लोकेशन पर दिखाया गया है। ज़ाहिर है कि प्रोफेसर के गैंग को इस जोस से मुक़ाबला करना होगा। नेटफ्लिक्स ने लिखा- इस सीज़न में हम नये विलेन की आहट महसूस कर रहे हैं।

    कुछ वक़्त पहले ही नेटफ्लिक्स ने इसकी रिलीज़ डेट का एलान किया था। मनी हाइस्ट का आख़िरी सीज़न है और 2 भागों में रिलीज़ किया जाएगा। प्लेटफॉर्म्स ने दोनों की तारीख़ों की घोषणा कर दी थी। 3 सितम्बर को वॉल्यूम 1 और 3 दिसम्बर को वॉल्यूम 2 आएगा। मनी हाइस्ट के चार सीज़न आ चुके हैं, जिन्हें पार्ट कहा गया है। चारों सीज़न नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं। अपनी लोकप्रियता की वजह से मनी हाइस्ट एक कल्ट शो बन चुका है, मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि टीवी पर शो फ्लॉप रहा था।

    इसका निर्माण साल 2017 में स्पेनिश भाषा में किया गया था। नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई डॉक्यूमेंट्री 'मनी हाइस्ट: द फिनोमेना' में इस बात का ज़िक्र है कि यह शो फ्लॉप हो गया था। इसके मुताबिक, मनी हाइस्ट का निर्माण पहले स्पेनिश टीवी चैनल एंटिना 3 के लिए किया गया था। शुरुआत में इस शो को ज़बरदस्त सफलता मिली, लेकिन धीरे-धीरे ग्राफ गिरता गया। दूसरे सीज़न के बाद इसे बंद करने का फ़ैसला कर लिया गया था। मनी हाइस्ट में अलवारो मोर्ते प्रोफेसर के रोल में दिखते हैं, जबकि उर्सुसा कोरबेरो टोक्यो का रोल निभा रही हैं।