Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Money Heist Season 5 का हिंदी ट्रेलर नेटफ्लिक्स ने किया रिलीज़, क्या अपनी टीम को बचा पाएगा प्रोफेसर?

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 05 Aug 2021 07:04 AM (IST)

    ट्रेलर में दिखाया गया है कि लिसबन की लीडरशिप में टीम मिलिट्री से भिड़ने के लिए तैयार है। स्पेनिश क्राइम वेब सीरीज़ के पांचवें सीज़न में जोस मैनुअल सेड ...और पढ़ें

    Hero Image
    Money Heist season trailer in Hindi. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। साल की बहुप्रीतिक्षत वेब सीरीज़ में शामिल मनी हाइस्ट के पांचवें सीज़न का स्पेनिश के बाद हिंदी ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। सीरीज़ को लेकर फैंस की दीवानगी के चलते इस बार हिंदी का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है। प्रोफेसर और उनकी टीम के लिए एंडगेम बन चुका है और सभी के मन में यह सवाल है कि बुरी तरह फंस चुका प्रोफेसर क्या इस बार अपनी टीम को सुरक्षित निकाल पाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, ट्रेलर के दृश्यों को देखकर ऐसा होना मुश्किल लगता है, क्योंकि प्रोफसर पुलिस की गिरफ़्त में आ चुका है और उनकी सीक्रेट लोकेशन का पता भी चल चुका है। 

    ट्रेलर में दिखाया गया है कि लिसबन की लीडरशिप में टीम मिलिट्री से भिड़ने के लिए तैयार है। स्पेनिश क्राइम वेब सीरीज़ के पांचवें सीज़न में जोस मैनुअल सेडा विलेन के किरदार में नज़र आएंगे। शो में प्रोफेसर का रोल स्पेनिश एक्टर अलवारो मोर्ते निभाते हैं, जबकि टोक्यो के किरदार में सिलिन ओलिवियरा नज़र आती हैं। ये दोनों शो के सबसे लोकप्रिय किरदार हैं।

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    पांचवां और आख़िरी सीज़न दो भागों में रिलीज़ किया जाएगा। 3 सितम्बर को वॉल्यूम 1 और 3 दिसम्बर को वॉल्यूम 2 आएगा। मनी हाइस्ट के चार सीज़न आ चुके हैं, जिन्हें पार्ट कहा गया है। चौथा सीज़न 2020 में आया था, जिसमें 8 एसिपोड्स थे। चारों सीज़न नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं। नेटफ्लिक्स पर शो स्पेनिश के अलावा अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    अपनी लोकप्रियता की वजह से मनी हाइस्ट एक कल्ट शो बन चुका है। टीवी पर शो फ्लॉप रहा था। इसका निर्माण साल 2017 में स्पेनिश भाषा में किया गया था। नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई डॉक्यूमेंट्री 'मनी हाइस्ट: द फिनोमेना' में इस बात का ज़िक्र है कि यह शो फ्लॉप हो गया था। मनी हाइस्ट का निर्माण पहले स्पेनिश टीवी चैनल एंटिना 3 के लिए किया गया था। शुरुआत में इस शो को ज़बरदस्त सफलता मिली, लेकिन धीरे-धीरे ग्राफ गिरता गया। दूसरे सीज़न के बाद इसे बंद करने का फ़ैसला कर लिया गया था।